Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भड़काऊ भाषण मामले में Yogi Adityanath के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा : Supreme Court

Supreme Court, The Supreme Court Of India, New Delhi, Yogi Adityanath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 2007 के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया। 

सुनवाई के दौरान, उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ के समक्ष अपनी दलील में कहा कि मामले में कुछ भी नहीं बचा है। सीडी को सीएफएसएल को भेजा गया, जिसमें पाया गया कि इसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। 

उन्होंने कहा कि याचिका द्वारा उठाए गए मुद्दे की पहले ही हाईकोर्ट द्वारा जांच की जा चुकी है। फरवरी 2018 में, हाईकोर्ट ने सबूत न होने का हवाला देते सीएम योगी के खिलाफ मुकदमा चलाने से इनकार कर दिया था। 

याचिकाकर्ता परवेज परवाज और अन्य ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था। बेंच में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सी.टी. रविकुमार ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा, 'मंजूरी तभी आएगी, अगर कोई मामला है, और अगर कोई मामला ही नहीं है, तो मंजूरी का सवाल ही कहां है।

'रोहतगी ने कहा कि 2008 में याचिकाकर्ता ने एक सीडी दी थी, जो टूटा हुआ था और पांच साल बाद उन्होंने एक और सीडी दी, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने भड़काऊ भाषण रिकॉर्ड किया है। लेकिन इसमें छेड़छाड़ की बात सामने आई है। 

दरअसल, 2007 गोरखपुर सांप्रदायिक दंगे में दो लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। इस दंगे को बढ़ावा देने के आरोप में तत्कालीन सांसद व मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत में कहा गया कि इनके भड़काऊ भाषण के कारण ही दंगा भड़का था।

 

Tags: Supreme Court , The Supreme Court Of India , New Delhi , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD