Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जैक क्रॉली को अपनी ताकत और कमजोरियों की समझ दिख रही है: Graeme Smith

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Graeme Smith, Zak Crawley
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली एक ऐसे बल्लेबाज की तरह लग रहे हैं, जिन्हें अपने खेल के साथ-साथ अपनी ताकत और कमजोरियों की समझ दिख रही है। 

क्रॉली शीर्ष पर लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने लॉर्डस में शुरूआती टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ नौ और 13 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड तीन दिनों के भीतर पारी और 12 रन से हार गया। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अभी तक अपने देश के लिए इस सीजन में 10 पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ा है, उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 16.40 की औसत से सिर्फ 164 रन बनाए हैं। द वॉनी एंड टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट के नवीनतम एपिसोड में स्मिथ ने कहा, "मौजूदा घरेलू सीजन में क्रॉली का संघर्ष कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के तहत बल्ले के साथ इंग्लैंड के नए अति-आक्रमण ²ष्टिकोण के कारण हो सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब आप कहते हैं कि हम आक्रामक होना चाहते हैं, हम खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तब आपको 'कैसे' के बारे में नहीं सोचना चाहिए। विशेष रूप से, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज को अपनी ताकत और कमजोरियों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।"

मेरा मतलब है, एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में आप सफल होने से ज्यादा असफल होने जा रहे हैं। इसलिए विफलता से निपटना एक बड़ा हिस्सा है और अपनी ताकत और कमजोरियों को समझना भी महत्वपूर्ण है। 

इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से पीछे है और उम्मीद होगी कि क्रॉली फॉर्म में वापस आ जाए, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट गुरुवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Graeme Smith , Zak Crawley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD