Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मणिपुर में Assam Rifles ने 17 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त की

Crime News, Crime News India, New Delhi, Manipur, Assam Rifles, Assam Rifles Big Action, Brown Sugar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

नशीले पदार्थों की तस्करी पर असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.20 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, असम राइफल्स के जवानों को एक खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला कि म्यांमार से मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भेजी जा रही है। 

इसी इनपुट के आधार पर मंगलवार को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने सीमा के पास एक संयुक्त अभियान में म्यांमार की तरफ से भारत आ रहे 2 व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी। जवानों के चुनौती देने पर दोनों व्यक्तियों ने अपने पास रखे बोरे फेंक दिए और म्यांमार की तरह भाग गए। 

बोरियों की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 8.6 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत 17.20 करोड़ बताई जा रही है। इस पूरे अभियान को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने टेंग्नौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में अंजाम दिया। 

बरामद किए गए ब्राउन शुगर को आगे की जांच के लिए मोरेह पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके पीछे सीमा पार से तस्करों का कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है, उसकी भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जो ड्रग्स सप्लाई की जाती है, उसमें से ज्यादातर म्यांमार के रास्ते मणिपुर से ही आती है। 

ऐसे में पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय असम राइफल्स के जवान ड्रग तस्करी को रोकने के लिए हमेशा मुस्तैद रहते हैं।

 

Tags: Crime News , Crime News India , New Delhi , Manipur , Assam Rifles , Assam Rifles Big Action , Brown Sugar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD