Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेनिस में हमेशा मेरी भागीदारी रहेगी : Serena Williams

Tennis, Tennis Player, New York, Serena Williams
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

टेनिस से संन्यास लेने जा रही अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स ने संकेत दिया है कि टेनिस में हमेशा उनकी किसी न किसी तरह की भागीदारी रहेगी। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, अपने शानदार करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की तैयारी कर रही 40 वर्षीय खिलाड़ी ने 23 प्रमुख एकल खिताब जीते हैं, जबकि उनके शानदार करियर में 14 युगल चैंपियनशिप भी शामिल हैं। 

पहली बार यूएस ओपन ट्राफी जीतने का उनका मौका 1999 में आया था, लेकिन खेल के शीर्ष स्तर पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद भी, सेरेना का कहना है कि वह टेनिस में सक्रिय रहेंगी। न्यू स्पोटिफाई पोडकास्ट के हवाले से उन्होंने कहा, "मैं कभी भी किसी ऐसी चीज से संन्यास नहीं लूंगी, जिससे मैं बहुत अधिक प्यार करती हूं।"

इसमें हमेशा किसी न किसी तरह की भागीदारी रहेगी। शायद पेशेवर रूप से नहीं, लेकिन मैं हमेशा टेनिस में किसी न किसी रूप में शामिल होना चाहूंगी। जाहिर है, मैंने पेशेवर रूप से संन्यास ले लिया है, लेकिन यह एक विकास भी है। 

सेरेना ने भविष्य के लिए अपनी योजनाओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार का विस्तार करना चाहती हूं और इतना समय बीत गया है कि मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है।"साथी टेनिस दिग्गज जॉन मैकेनरो ने फ्लशिंग मीडोज में यूएस ओपन से पहले सेरेना विलियम्स की प्रशंसा करते हुए कहा, "जिस तरह से वह खेलते समय रैकेट को लहराती है, इससे यह लगता है कि वह टाइगर वुड्स और गोल्फ की तरह है।"

उन्होंने आगे कहा, "आप उपलब्धियों को देख सकते हैं, उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम जीते हैं। कोर्ट के बाहर, मुझे पता है कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया है, जिसके बारे में वह अपनी बायोपिक में बात करते हुए नजर आती हैं, लेकिन दूसरी ओर देखा जाए तो वह एक आइकन, वैश्विक सुपरस्टार के रूप में भी सामने आई हैं।"

 

Tags: Tennis , Tennis Player , New York , Serena Williams

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD