Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

अचंत शरत कमल : विरासत में मिला टेबल टेनिस का खेल

4 साल की उम्र में शुरू की ट्रेनिंग, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते 13 पदक

Sports News, Tennis, Tennis Player, Achanta Sharath Kamal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:36 IST

टेबल टेनिस के खेल में जब दिग्गज खिलाड़ियों का जिक्र होता है, तो भारत के अचंत शरत कमल का नाम शान से लिया जाता है। चार साल की उम्र में शरत ने टेबल टेनिस की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल मिलाकर 13 पदक जीते। वह 10 बार सीनियर नेशनल चैंपियन रहे, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।  

शरत कमल का जन्म 12 जुलाई, 1982 को चेन्नई में हुआ। शरत को टेबल टेनिस का खेल विरासत में मिला। शरत के पिता श्रीनिवास राव और चाचा मुरलीधर राव राज्य-स्तरीय खिलाड़ी और कोच रहे। यही वजह रही कि शरत की टेबल टेनिस की ट्रेनिंग महज 4 साल की उम्र से ही शुरू हो गई। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शरत ने जल्द ही इस खेल की बारीकियों से तालमेल बैठा लिया।

शरत पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे, लेकिन उन्होंने आखिर में टेबल टेनिस की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। शरत को साल 2002 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में पहली बार चुना गया और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने दमदार खेल के बूते वह विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाते चले गए।

वह साल 2003 में पहली बार नेशनल टेबल टेनिस चैंपियन बने। शरत अपने करियर के दौरान 10 बार सीनियर नेशनल चैंपियन रहे और वह यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2004 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शरत ने अपना पहला इंटरनेशनल पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में शरत का सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिला। 

भारतीय खिलाड़ी ने इस इवेंट में कुल मिलाकर 13 पदक जीते, जिसमें 7 स्वर्ण पदक शामिल रहे। साल 2006 और 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शरत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जहां उन्होंने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एकल के साथ-साथ युगल में भी शरत ने देश को कई पदक दिलाए।

2004 एथेंस ओलंपिक शरत के करियर का पहला ओलंपिक रहा। शरत ने अपने करियर में कुल 5 ओलंपिक में हिस्सा लिया। पेरिस ओलंपिक में शरत भारतीय दल के ध्वजवाहक भी रहे। टेबल टेनिस के खेल में अहम योगदान के लिए भारत सरकार ने शरत को साल 2004 में 'अर्जुन पुरस्कार', 2019 में 'पद्म श्री' और 2022 में 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Achanta Sharath Kamal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD