Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

दिल्ली में 8 साल की बच्ची से Rape, हत्या के आरोप में कसाई गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rape News India, Rapist, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

दिल्ली पुलिस ने एक कसाई को आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, उसकी हत्या करने और बाद में उसके शव को फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने रिजवान उर्फ बादशाह को उसकी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। 

जिसके बाद उसने उसे मारने का फैसला किया। पीड़ित के पिता के मुताबिक, चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर पर सो रहा था। सुबह करीब चार बजे जब वह उठा तो देखा कि उसकी एक बेटी लापता है। 

उसे ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता की काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 18 अगस्त को आईपी एस्टेट में यमुना खादर इलाके के पास बच्ची का शव मिला। 

इस पर आईपीसी की धारा 302 और पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया और जांच शुरू की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 50 पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई। जिसके बपाद आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। 

आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यमुना खादर क्षेत्र और उसके आसपास रहने वाले करीब 200 लोगों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद गुप्त सूचना मिली कि बादशाह झुग्गी के पास अक्सर आता-जाता रहता था और पीड़िता को चॉकलेट खरीदकर उससे दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था। 

आगे की जांच में यह भी पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी यमुना खादर गया था। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। लगातार पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह पीड़िता की मां के साथ रिश्ता बढ़ाना चाहता था, इसलिए उसने लड़की से दोस्ती की थी। 

लेकिन लड़की ने उसे अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसलिए उसने उसे मारने का फैसला किया। बादशाह ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन, उसने ड्रग्स का सेवन किया था। जब वह उसके घर पहुंचा तो बच्ची को अपने परिवार के साथ सोता हुआ पाया। 

उसने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ मारपीट की और गला रेतकर हत्या कर दी। फिर लाश को ठिकाने लगा दिया।

 

Tags: Rape News , Rape , Rape News India , Rapist , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD