Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Ghar Ghar Ration Scheme : स्कीम से 1.54 करोड़ लोगों के करीब पौने दो सौ करोड़ रु बचेंगे, घंटो लाइन में लगने से मिलेगी मुक्ति : Lal Chand Kataruchak

आटा 7 दिन से पुराना नहीं होगा, जबकि मार्केट में करीब एक से दो महीने पुराना आटा मिलता है - मंत्री

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ghar Ghar Ration Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

पंजाब की आम आदमी पार्टी(आप) सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना घर-घर राशन अक्टूबर से शुरु होगी। पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारुचक ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर से शुरु हो रही इस स्कीम से करीब 1 करोड़ 54 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा।

मंत्री लालचंद कटारुचक ने इस योजना के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी.....

स्कीम से जनता का करीब 170 करोड रुपए बचेगा

मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के तहत पंजाब में अभी लगभग 1.54 करोड़ लाभार्थी है। इतने लोगों के आटा की पिसाई पर करीब 170 करोड़ रुपए खर्च आता है। अब यह पैसा बचा करेगा।आटा 7 दिन से पुराना आटा नहीं होगा, जबकि मार्केट में करीब एक से दो महीने पुराना आटा मिलता है

मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि चक्की में आटा पीसने के सात दिन के भीतर सभी घरों में उसकी डिलीवरी कर दी जाए, ताकि लोगों को ताजा आटा मिल सके जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मार्केट में भी आटा करीब एक सो दो महीने पुराना होता है।

सरकार गेहूं के बदले आटा क्यों दे रही? मंत्री ने दिया जवाब

पहले लोगों को खाद्द सुरक्षा योजना के तहत अनाज लेने के लिए घंटो धूप में लाइन में खड़ा होना पड़ता था। फिर गेहूं लेने के बाद उसे पैसे और समय लगाकर पिसाना होता था। अब सीधे घर पर आटा मिलने से लोगों का समय, पैसा, मेहनत और उर्जा चार चीज बचेगा।

किस तरह काम करेगी योजना और कैसे होगी डिलिवरी?

सरकार एफसीआई गोदामों से गेहूं उठाकर आटा चक्की को देगी।  आटा चक्की के टेंडर का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिर, आटा को हर घर में पहुंचाने का काम डिलीवरी पार्टनर्स का होगा। देश के कई बड़ी-बड़ी डिलीवरी कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया है। जल्द डिलिवरी पार्टनर का नाम फाइनल किया जाएगा।

कैमरे से होगी निगरानी, डिलीवरी वैन में लगा होगा जीपीएस सिस्टम और भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट के भी होंगे विकल्प

मंत्री ने कहा कि डिलिवरी में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी की गुंजाईश न हो, लोगों को शिकायत का कोई मौका न मिले, इसके लिए कैमरे की देखरेख में फ्लोर बैग की डिलीवरी का काम होगा। समय पर डिलिवरी हो सके इसके लिए डिलिवरी वैन को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है। आजकल ऑनलाइन का जमाना है। लोगों के पास हमेशा नगद पैसा नहीं रहता है। इसलिए, भुगतान के लिए डिजिटल पेंमेंट का विकल्प भी रखा गया है। 

पुराने राशन डिपो होल्डर्स का भी रखा गया है ख्याल

सरकार ने पुराने राशन डिपो होल्डर्स से एक एमओयू साइन किया है, जिसके तहत पुराने राशन डिपो वाले केंद्र सरकार की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं जैसे, बीएसएनएल लैंडलाइन व फोन का बिल भरना एवं केंद्र सरकार की अन्य ऑनलाइन सुविधाओं से संबंधित काम कर सकेंगे ताकि उनकी भी आय बरकरार रहे। 

विपक्ष के आरोपों का भी मंत्री ने दिया जवाब

मंत्री कटारुचक ने कहा की पिछली सरकारों के दौरान खाद्द वितरण योजना में भारी भ्रष्टाचार होता था। नेताओ अफसरों से लेकर बिचौलिए तक करोड़ों-अरबों रुपए का घपला कर देते थे। हमारी सरकार भ्रष्चाचार खत्म कर इसे पारदर्शी ढ़ंग से लागू कर रही है। अब इसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश ही नहीं है। हम भ्रष्टाचार को खत्म कर उसी पैसे से जनता को घर पर सुविधा मुहैया करा रहे हैं।

 

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ghar Ghar Ration Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD