Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय टीम प्रबंधन का प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताना सही : Saba Karim

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Saba Karim, Prasidh Krishna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर और चयन समिति के पूर्व सदस्य सबा करीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में टीम प्रबंधन द्वारा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देने पर खुशी जाहिर की है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में वो शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

हालांकि, कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया, फिर भी भारतीय टीम ने उन्हें जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए चुना। पहले दो मैचों में कृष्णा ने 3/50 और 1/28 विकेट लिए और सोमवार को अंतिम वनडे के लिए आराम दिया गया। 

करीम ने स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में कहा, "आप जानते हैं कि, वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। यह देखना अच्छा है कि भारतीय टीम प्रबंधन लगातार प्रसिद्ध कृष्णा को मौके दे रहा है।

"करीम ने आगे बताया कि कृष्णा जैसे खिलाड़ियों के साथ रहना, जो भविष्य में भारतीय टीम के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, नए भारतीय टीम प्रबंधन की एक विशेषता रही है। उन्होंने कहा, 'एक बार जब वे एक खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं, तो वे उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहते हैं और इससे एक खिलाड़ी को किसी भी विफलता से लड़ने में मदद मिलती है और यही हमने प्रसिद्ध कृष्ण में देखा जिन्हें पिछली दो सीरीज में बेहतर ना करने के बावजूद उन्हें मौका दिया गया।

"साथ ही करीम ने कहा कि कृष्णा के भविष्य में भारत के लिए एक विश्वसनीय गेंदबाज बनने की गुंजाइश है। उनके लिए अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। भारत के बाहर उनका रिकॉर्ड वास्तव में अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि उन्हें विदेशों में अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Saba Karim , Prasidh Krishna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD