Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देवभूमि कुल्लू में गूंजा मानवता का दिव्य संदेश

आस्था श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 10:08 IST

जिला कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित संत निरंकारी मिशन का भव्य समागम केवल एक अध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। विशाल मैदान में उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं जन समूह इस बात का प्रमाण थे कि आध्यात्मिकता आज भी लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण आधार है।

हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों भक्तों ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दर्शन कर आत्मिक शांति और प्रेरणा का अनुभव किया। इस समागम से पूर्व युवाओं को आध्यात्मिक जागृति देने के लिए निरंकारी  युथ सिंपोजियम कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। आज एक विशाल सतसंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें  सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें बुराइयों को छोड़कर केवल अच्छाई को अपनाया जाए।

यह मात्र भक्ति नहीं, बल्कि प्रेमा भक्ति है, जो दिलों को जोड़ने का कार्य करती है। सतगुरु माता जी ने समझाया कि आज हम अक्सर दूसरों की गलतियां निकालने में अपना कीमती समय गंवा देते हैं, जबकि आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने भीतर झांकें और नफरत को खत्म कर प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ाएं। युवाओं के संदर्भ में कहा कि उन्हें गलत ठहराना आसान है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि उनकी राह में आने वाली चुनौतियों को समझना भी आवश्यक है।

अंत में सतगुरु माता जी ने सभी को संदेश दिया कि दिल से नफरत मिटाकर प्रेम, सहनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जिएं यही सच्ची भक्ति और मानवता की पहचान है। समागम का वातावरण पूर्णतः भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत था। सतगुरु माता जी के दिव्य प्रवचनों ने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

उन्होंने प्रेम, भाईचारा, एकता और नम्रता को जीवन का मूल आधार बताते हुए सभी को इन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सकारात्मक सोच, सही मार्गदर्शन और सत्संग के महत्व पर जोर दिया, जो जीवन को सफल और सार्थक बनाने में सहायक है। इस आयोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों - जैसे पांगी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उनका उत्साह और समर्पण इस बात को दर्शाता है कि सच्ची आस्था हर बाधा को पार कर सकती है। मंडी ज़ोन के जोनल इंचार्ज डॉ. आर.के. अभिलाषी ने सर्व प्रथम सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी का ह्रृदय से स्वागत किया एवं साथ  ही जिला प्रशासन,  पुलिस विभाग और सभी विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए  महात्माओं की निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सुव्यवस्थित प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सेवा भावना का जो उदाहरण देखने को मिला, वह प्रेरणादायक था।  निसंदेह यह दिव्य संत समागम न केवल आध्यात्मिक जागृति का माध्यम बना बल्कि समाज में प्रेम सद्भाव और एकता का सशक्त संदेश बनकर उजागर हुआ। कुल्लू की पावन धरती पर आयोजित यह आयोजन श्रद्धालुओं के मन में एक अमिट स्मृति के रूप में प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD