Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिव्यांग बच्चों को ऑर्थोसिस और ट्रेडमिल वितरित कार्यक्रम सम्पन्न

Health, Ranjit Singh, General Manager, NHPC Parvati, Kullu, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 14:06 IST

आज आश बाल विकास केंद्र, अखाड़ा बाज़ार में एनएचपीसी के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को ऑर्थोसिस (सहायक उपकरण) और दो ट्रेडमिल मशीनें वितरित की गईं। इस मानवीय और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के अनेक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया और उन्हें दैनिक जीवन में सहारा देने वाले उपकरण एवं व्यायाम हेतु उपयोगी संसाधन प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एनएचपीसी पार्वती चरण-2 के जनरल मैनेजर श्री रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं बच्चों को ऑर्थोसिस और ट्रेडमिल प्रदान किए और सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ व स्वावलंबी जीवन की कामना की।

श्री रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, "एनएचपीसी का यह कार्यक्रम हमारे कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और सतत विकास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत हम आज इन बच्चों के लिए यह सेवा कार्य कर पाए हैं। भविष्य में भी हम ऐसे कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। इससे पहले भी एनएचपीसी सम्फिया संस्था के साथ मिलकर दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करता रहा है। 

क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित 'बेरा मशीन' भी एनएचपीसी के CSR एवं सतत विकास की ही एक पहल है, जिससे श्रवण जांच सेवाएं सुगम हुई हैं।" इस दौरान एनएचपीसी पार्वती-2 के डीजीएम (फाइनेंस) श्री कमलेश धीमान, डीजीएम (एचआर) श्री अरविन्द कौशिक आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और समावेशी समाज के लिए एनएचपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान सम्फिया संस्था की निदेशक डॉ. श्रुति भरद्वाज ने एनएचपीसी का आभार जताते हुए कहा, "एनएचपीसी के इस सहयोग से हम और अधिक बेहतर तरीके से दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर पाएंगे। यह पहल समाज में समावेशन और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाला कदम है।"

बीजू हिमदल, कार्यक्रम प्रबन्धक, सम्फिया ने सभी को संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया।इस कार्यक्रम से न केवल दिव्यांग बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ मिला, बल्कि समाज को भी यह संदेश गया कि सहयोग और सद्भाव से हम सभी मिलकर एक समावेशी और सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

 

 

Tags: Health , Ranjit Singh , General Manager , NHPC Parvati , Kullu , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD