Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

फर्नीचर मार्केट, सेक्टर 53, चंडीगढ़ में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व समीक्षा बैठक आयोजित

Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner, DC Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 19, 2025, 10:54 IST

फर्नीचर मार्केट, सेक्टर 53, चंडीगढ़ में दिनांक 20 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रातः 7:00 बजे से प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान की तैयारियों के संबंध में आज उपायुक्त, चंडीगढ़, श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल दंडाधिकारीगण (SDMs) सहित पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम, चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी संबंधित विभागों को अभियान के सुचारू संचालन हेतु पूर्ण लॉजिस्टिक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, अग्निशमन तैयारी, चिकित्सीय सहायता और अभियान उपरांत सफाई से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

अभियान के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगभग 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। पुलिस विभाग को विस्तृत तैनाती योजना तैयार करने तथा पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त उपस्थिति और क्विक रिस्पांस टीम्स (QRTs) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को आवश्यक उपकरणों के साथ स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। 

इंजीनियरिंग विभाग अभियान की तकनीकी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगा और नगर निगम अतिक्रमण हटाने के बाद कचरा एवं मलबा हटाने का कार्य करेगा। उपायुक्त ने दोहराया कि यह अभियान कानूनी प्रावधानों के अनुरूप एवं जनहित में किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करने की अपील की।

 

Tags: Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner , DC Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD