Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मीत हेयर ने पंजाब को खेल में अग्रणी राज्य बनाने के लिए खेल विभाग और खेल ऐसोसीएशनों को मिलकर चलने का न्योता दिया

राष्ट्रीय खेल के लिए पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन को पंजाब के खेल दल के लिए 50 लाख रुपए का चैक सौंपा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sikandar Singh Maluka, Karamveer Singh Sidhu, Khedan Watan Punjab Diyan,Punjab Olympic Association, Brahm Mahindra, Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब को खेल में अग्रणी राज्य बनाने के लिए खेल विभाग और खेल एसोसिएशनों को मिलकर चलने का न्योता दिया। यह बात उन्होंने आज यहां पंजाब ओलम्पिक भवन में पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ख़ुद निजी तौर पर खेल को प्राथमिकता दे रहे हैं और पंजाब को फिर नंबर एक राज्य बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। 

गुजरात में अगले महीने होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल में पंजाब के खेल दल को शुभकामनाएं देते हुये खेल मंत्री मीत हेयर ने राज्य सरकार की तरफ से एसोसिएशन को खेल दल के लिए 50 लाख रुपए का चैक सौंपा और अन्य सहायता के लिए मुख्यमंत्री के साथ बात करने का विश्वास दिलाया। 

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नयी खेल नीति तैयार कर रही है जिसमें खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम, नौकरी देने, छोटी उम्र के खिलाड़ियों को उत्साहित करने पर ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से पंजाब में खेल सभ्याचार फिर पैदा करने की वचनबद्धता के अंतर्गत खेल विभाग की तरफ से ‘‘खेडां वतन पंजाब दीयां’’ करवाई जा रही हैं जिसका 29 अगस्त को मुख्यमंत्री जालंधर में उद्घाटन करेंगे। 

इन खेल मुकाबलों में 5 लाख के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसके बाद राज्य स्तरीय टूर्नामैंट के विजेता खिलाड़ियों का पुल बन जायेगा जो आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस टूर्नामैंट का मकसद पंजाब में खिलाड़ियों की प्रतिभा और हुनर की तलाश करना है। उन्होंने पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन और सभी खेल एसोसिएशनों को न्योता पत्र भी दिया। 

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब वर्ष 2001 में राष्ट्रीय खेल में पहले नंबर पर था परन्तु फिर राज्य लगातार पिछड़ता गया। पंजाब सरकार अब दूसरे राज्यों की खेल नीतियों का अध्ययन करने के साथ-साथ खेल माहिरों की कमेटी बनाने जा रही है। इसके साथ ही 220 कोचों की भर्ती की जा रही है और अन्य भी कोचों के पद सृजित करके गाँव, ब्लाक और तहसील स्तर पर तैनाती की जायेगी। 

पंजाब में प्रतिभा की कोई कमी नहीं सिर्फ़ हुनर तलाश करके निखारने की ज़रूरत है। खेल बजट बढ़ाया जा रहा है। खेल समान मुहैया करवाने को प्राथमिकता दी जायेगी। ज़मीनी स्तर पर खेल ढांचा देखने के लिए जायज़ा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का हल सिर्फ़ खेल माहौल सृजन करने से ही होगा। नौजवानों की ऊर्जा खेल की तरफ लाने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। 

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पक्का रोज़गार दिया जायेगा। डाइट में विस्तार किया जा रहा है। ज़रूरत पड़ने पर खेल विभाग विदेशी कोचों की सेवाएं लेगा। इससे पहले पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म महेन्दरा की तरफ से खेल मंत्री मीत हेयर को एसोसिएशन का पैटर्न बनाने का ऐलान किया गया जिसके उपरांत एसोसिएशन की तरफ से खेल मंत्री का सम्मान किया गया। 

इससे पहला ब्रह्म महेन्दरा की तरफ से मीत हेयर को पैटर्न बनाने के लिए प्रस्ताव लाया गया जिस पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।एसोसिएशन के सीनियर मीत प्रधान राजदीप सिंह गिल ने खेल मंत्री मीत हेयर की तरफ से खिलाड़ियों को निजी तौर पर प्रोत्साहन देने और खेल में रूचि दिखाने की सराहना करते हुये पंजाब को खेल में आगे ले जाने के लिए खेल विभाग और एसोसिएशन के साथ मिलकर प्रयास करने की बात की। 

पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव जनरल राजा के. एस. सिद्धू ने खेल मंत्री का ओलम्पिक भवन पहुँचने पर धन्यवाद करते हुये स्वागत किया।इस मौके पर पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के मीत  प्रधान सिकन्दर सिंह मलूका, ख़ज़ांची कर्मवीर सिंह सिद्धू, कार्यकारिणी मैंबर तेजा सिंह धालीवाल, अर्जुना ऐवार्डी सुरिन्दर सिंह सोढी, कुशलदीप सिंह किल्ली ढिल्लों, के. पी. एस. बराड़, संतोष दत्ता, प्रभजोत सिंह, मनिन्दर कौर विर्क, अशोक रौनी, आर. के. बाली, अर्जुना ऐवार्डी जगजीत सिंह, खेल विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी, डायरैक्टर राजेश धीमान और ज़िला खेल अफ़सर गुरदीप कौर भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sikandar Singh Maluka , Karamveer Singh Sidhu , Khedan Watan Punjab Diyan , Punjab Olympic Association , Brahm Mahindra , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD