Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा पार्टी स्तर से ऊपर उठ कर, कांग्रेसी सरपंच को अपने गांव में नशों के विरुद्ध मुहिम शुरू करने के लिए दी बधाई

कहा! समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले किसी भी पार्टी के हों, किये जाएंगे सम्मानित

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sarvjit Kaur Manuke, Hardeep Singh Mundian, Surabhi Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंड्यिनी (लुधियाना) , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायत और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा ज़िला लुधियाना के गाँव मंड्यिनी से कांग्रेस पार्टी की सरपंच गुरप्रीत कौर को अपने गाँव में नशों के विरुद्ध मुहिम शुरु करने के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि गुरप्रीत कौर अपने गाँव में नशों की समस्या को दूर करने के लिए काम करके दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।

धालीवाल ने सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध उनके काम की सराहना करते हुये कहा कि चाहे कोई व्यक्ति किसी और राजनैतिक पार्टी का हो, जैसे कि गुरप्रीत कौर, जो कांग्रेस पार्टी से सम्बन्धित है, यदि वह समाज की बेहतरी के लिए सच्चे दिल से काम कर रहे हैं तो भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से उनको सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने पंचायतों को नशों की बीमारी को जड़ से खोदने के लिए पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देते हुये कहा कि पंजाब सरकार गाँवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए हमेशा तत्पर है।इस मौके पर विधायकों सरवजीत कौर माणूंके, हरदीप सिंह मुंडियां, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता डा. के. एन. एस. कंग और अन्यों के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में से नशों की बीमारी को जड़ से ख़त्म करनं के लिए यत्नशील है और इस सामाजिक बुरायी के विरुद्ध पहले ही जंग जारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व अधीन सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही लोगों के साथ किये कई चुनावी वायदे पूरे कर दिए हैं, जिनमें बिजली खपतकारों को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल ( आई. जी. आई.) एयरपोर्ट, नयी दिल्ली तक सरकारी वोलवो बस सेवा, सरकार बनने के पाँच महीनों के अंदर गैंगस्टरवाद के विरुद्ध जंग शामिल है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेहत और शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान दे रही है और लोगों की सुविधा के लिए दोनों विभागों के बजट में भी विस्तार किया है।कैबिनेट मंत्री ने जन्माष्टमी के मौके पर शुभकामनाएँ भी दीं और लोगों को भगवान श्री कृष्ण की तरफ से दिखाऐ नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।इस मौके पर डिप्टी कमिशनर लुधियाना सुरभी मलिक, एस. एस. पी. लुधियाना ग्रामीण हरजीत सिंह, एस. डी. एम. विकास हीरा के इलावा अन्य भी सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sarvjit Kaur Manuke , Hardeep Singh Mundian , Surabhi Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD