Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

भारत बनाम जिम्बाब्वे : Deepak Chahar ने कहा, चोट लगने से पहले जहां गेंदबाजी छोड़ी, वहीं से की शुरू

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ind Vs Zim, Deepak Chahar, ODI Seires
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

जिम्बाब्वे पर पहले वनडे में भारत की 10 विकेट से जीत में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 3-27 का आंकड़ा दर्ज किया। चाहर ने लगभग सात महीने बाद क्रिकेट में वापसी की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी की कुशलता वहीं से सीखी है, जहां चोटों के कारण बाहर होने से पहले उन्होंने छोड़ा था। 

चाहर बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद से क्रिकेट से बाहर थे और फिर उन्हें पीठ में चोट लग गई, जिसने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 से बाहर कर दिया। हालांकि, वह इस समय यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए रिजर्व में शामिल हैं।

चाहर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह मेरे हाथ में नहीं है कि मुझे पुरुषों के टी20 विश्व कप के लिए चुना जाएगा या नहीं, लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से मैंने बहुत मेहनत की है। मुझे लगता है कि मैंने अपनी गेंदबाजी वहीं से शुरू की है, जहां से मैंने इसे छोड़ा था। मैच के पहले दो ओवरों को छोड़कर मैंने अच्छी गेंदबाजी की। 

मैंने पारी में सात ओवर फेंके, जो दशार्ता है कि मेरा फिटनेस स्तर ठीक है।"अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी के लिए तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर चाहर ने बताया, "मुझे पता था कि मैं इस सीरीज में अपनी वापसी करूंगा, जो एक एकदिवसीय सीरीज है। जिस दिन मैंने गेंदबाजी शुरू की, पहले सत्र में मैंने छह ओवर फेंके। 

यहां आने से पहले, मैंने दो-तीन अभ्यास मैच खेले, जहां मैंने कुल 10 ओवर फेंके।"उन्होंने आगे बताया, "टीम में अपना स्थान फिर से हासिल करने के लिए आपको बड़ी तैयारी करनी होगी, जिससे आप अच्छा प्रदर्शन दे पाएं।"हालांकि, उन्होंने अपनी गेंदें ज्यादातर अच्छी लेंथ वाले क्षेत्रों में फेंकी, लेकिन शॉर्ट गेंद में चाहर को बल्लेबाज इनोसेंट कइया के रूप में सफलता हाथ लगी।

उन्होंने अपने अगले ओवर में तदिवानाशे मारुमानी को वापस पवेलियन भेज दिया। पावर-प्ले के बाद, चाहर को तीसरी सफलता मिली। उन्होंने वेस्ली माधेवेरे को सीधी गेंद पर पगबाधा आउट किया था। "मेरी योजना हमेशा सरल होती है। जब गेंद स्विंग कर रही हो, तो फुल लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश करें और अधिक से अधिक विकेट लेने की कोशिश करें। 

जब गेंद स्विंग नहीं कर रही हो, तो प्लान बी या प्लान सी भी होता है। मैच के दौरान जब मैंने गेंदबाजी की तो मेरी एक सरल योजना थी- फुल बॉल, स्विंग मिक्स और बल्लेबाजों को भ्रमित करना।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ind Vs Zim , Deepak Chahar , ODI Seires

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD