Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

केजरीवाल द्वारा गुजरात में महिलाओं को 1000 रुपये देने संबंधी वायदे पर भाजपा ने किए सवाल

Dr Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2022

Last updated on: Aug 12, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके द्वारा चुनाव से पहले पंजाब की महिलाओं के साथ किए गए वायदे की याद दिलाई है कि उनकी सरकार हर महिला को 1000 रुपये प्रतिमाह भत्ता देगी। केजरीवाल द्वारा गुजरात में भी इसी तरह के ऐलान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ सुभाष शर्मा ने कहा कि राजनीतिक नैतिकता यह मांग करती है कि आपको पंजाब में किए गए वायदे को पूरा करना चाहिए, जहां पहले से ही आपकी पार्टी की सरकार है।

उन्होंने गुजरात में भी इसी तरह का वायदा करने को लेकर केजरीवाल के जमीर पर सवाल करते हुए, कहा कि 5 महीने बीत चुके हैं और आम आदमी पार्टी सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया भाजपा नेता ने खुलासा किया कि राज्य सरकार केंद्र से एक लाख करोड़ रुपये की सहायता मांग रही है, जबकि चुनावों से पहले इन्होंने दावा किया था कि ये जानते हैं कि किस प्रकार राजस्व पैदा किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपके झूठे फायदों का पूरी तरह से भंडाफोड़ हो चुका है, जो इनके द्वारा स्पष्ट तौर पर लोगों को धोखा देने के लिए किए गए थे।

डॉ शर्मा ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी द्वारा विस्तृत कार्यक्रम बनाया जा रहा है, जिसके तहत पंजाब के नेता हिमाचल प्रदेश व गुजरात जाएंगे और वहां आप के झूठों की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आप सोचती है कि वह झूठ बोलती जाएगी और भूलती जाएगी, तो यह उसकी भारी गलती है। उन्होंने कहा कि लोग भूल सकते हैं, लेकिन इतना भी नहीं और हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको उन वायदों की याद दिलाई जाए, जो उसने पंजाब में कभी नहीं पूरे किए।

 

Tags: Dr Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD