Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि पल्लेदार मज़दूरों को उनका बनता अधिकार मिले-हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री द्वारा पल्लेदार संगठनों की साझी समिति के साथ मीटिंग

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lal Chand, Lal Chand Kataruchak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पल्लेदार मज़दूरों को यकीन दिलाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उनको बनता अधिकार दिलाने और उनके साथ होने वाले किसी भी किस्म के शोषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।आज यहाँ पंजाब भवन में पल्लेदार संगठनों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने संगठन के नेताओं की माँगों और पल्लेदार मज़दूरों को पेश आ रही मुश्किलों को गंभीरता से सुना।  

इस दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं द्वारा पल्लेदार मज़दूरों को ठेकेदारी प्रणाली से मुक्ति दिलाने की माँग पर स. चीमा ने वर्कर मैनेजमेंट कमेटियों को आने वाले खरीद सीजन के लिए ठेकेदार की जगह ख़ुद टैंडर करने का सुझाव दिया।वित्त मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के साथ बैठक करके यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि इस टैंडरिंग प्रक्रिया में पल्लेदार मज़दूरों से सम्बन्धित वर्कर मैनेजमेंट कमेटियों के अलावा अन्य कोई हिस्सा ना ले सके। 

वित्त मंत्री ने संगठन द्वारा पेश किए गए माँग पत्र की एक-एक माँग को गौर से पढ़ते हुए यह यकीन दिलाया कि पंजाब सरकार के अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाला हर वह कदम उठाया जाएगा जिससे पल्लेदार मज़दूर भी राज्य में हुए क्रांतिकारी बदलाव के हिस्सेदार बन सकें।स. चीमा ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा कार्यभार संभालते ही आम लोगों के हित में सरकारी कामकाज की प्रणाली को सुधारने के लिए काम आरंभ कर दिए हैं और पहले चार महीनों के दौरान ही नई मिलिंग नीति लाने समेत अनेकों ऐसे कदम उठाए हैं।  

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने संगठन के नेताओं को अवगत करवाया कि उनकी तरफ से पल्लेदार मज़दूरों से सम्बन्धित मसले पहले ही केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के नेताओं द्वारा उठाए गए अन्य मुद्दों संबंधी भी वह केंद्रीय मंत्री के साथ जल्द ही बैठक करके उनकी जायज़ माँगों के हक में ज़ोर-शोर से मुद्दा उठाएंगे।  

बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर घनश्याम थोरी और फूड ग्रेन एंड अलॉयड वर्कर्स यूनियन, पंजाब प्रदेश गल्ला मज़दूर यूनियन, एफसीआई और पंजाब फूड एजेंसियाँ पल्लेदार आज़ाद यूनियन, पंजाब पल्लेदार यूनियन (एटक), पंजाब प्रदेश पल्लेदार यूनियन, फूड हैंडलिंग वर्कर्स यूनियन, फूड एंड अलॉयड वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lal Chand , Lal Chand Kataruchak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD