Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राज्य सरकार आढ़तिया वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

आढ़तिया वर्ग राज्य के आर्थिक ढांचे की रीढ़ की हड्डी

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के हरेक वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएँ और उनको दरपेश मुश्किलों का ठोस समाधान निकाला जाए। यह विचार आज स्थानीय पंजाब भवन में पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किए।  

श्री कटारूचक्क ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आढ़तिया वर्ग की हर पक्ष से मदद करने और कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह वर्ग किसानों से जुड़ा हुआ है, जोकि राज्य के आर्थिक ढांचे की रीढ़ की हड्डी है। इस मौके पर मंत्री ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि आने वाले अक्तूबर महीने के दौरान आरंभ होने वाले खरीफ की फ़सल के मंडीकरण सीजन सम्बन्धी सरकार की तैयारियाँ ज़ोरों-शोरों से जारी हैं और खरीद से जुड़े किसी भी वर्ग ख़ासकर आढ़तियों को कोई भी मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने इस मौके पर यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों की फ़सल के एक-एक दाने की एम.एस.पी. पर खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि मंडियों में फ़सल लाने वाले वाहनों में एक ट्रेकिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे कोई बाहरी मंडियों से आकर राज्य में अपनी फ़सल ना बेच सके। श्री कटारूचक्क ने आढ़तिया एसोसिएशन द्वारा ख़ुद को ई.पी.एफ. के दायरे से बाहर रखे जाने, एफ.सी.आई. के पास बचे 28 करोड़ रुपए के बकाए अदा करने और रिलीज ऑर्डर (आर.ओ.) प्रणाली में सुधार किए जाने सम्बन्धी माँगों पर पूर्ण हमदर्दी से विचार करने का आश्वासन दिया।  

इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर घनश्याम थोरी, विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर, एफ.सी.आई. के जी.एम. हेमंत कुमार जैन और एसोसिएशन प्रधान विजय कालड़ा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , Food , Civil Supplies and Consumer Affairs Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD