Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर विकास योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करे

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala, Rana Gurjit sijgh, Bholtah Sukhpal Singh Khaira
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज अधिकारियों से कहा कि वे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें ताकि समय पर काम पूरा कर काम की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके। केंद्रीय राज्य मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री विशेष सारंगल, विधायक कपूरथला राणा गुरजीत सिंह, विधायक भूलथ सुखपाल सिंह खेहरा, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा के विधायकों के साथ 'दिशा' समिति के अध्यक्ष के तौर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभपत्रियो तक पहुँचना चाहिए ।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कपूरथला में बनने वाले प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का जायजा लेते हुए अधिकारियों से परियोजना के काम में तेजी लाने को कहा। सरकारी मेडिकल कॉलेज , अमृतसर के अधिकारियों जिनको इस योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गया है ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया जा चुका है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं और मेडिकल काउंसिल ने भी इस कॉलेज में वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश की मंजूरी दे दी है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जल जीवन मिशन, हर घर को पेयजल कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कें, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, बालिकाओं की सुरक्षा और बालिकाओं के लिए शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मनरेगा और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे चल रही विकास योजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें ताकि काम समय पर पूरा हो और गुणवत्तापूर्ण हो।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नई विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव भी बनाए जाएं. सुल्तानपुर लोधी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना की समीक्षा के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों को बड़े स्तर पर पूरा करने को कहा ताकि इस पवित्र शहर के विकास के लिए और धनराशि प्राप्त की जा सके। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 7 विकास परियोजनाओं में से तीन परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की भी समीक्षा की, जिसके अधीन19000 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने केंद्रीय राज्य मंत्री को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन सभी विकास योजनाओं को सरकारी धन का सदुपयोग कर समय पर पूरा करने में कोई कमी नही छोड़ेगा। 

डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों के अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने को सुनिश्चित करने को कहा ताकि जिला प्रशासन को विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए अधिक धनराशि मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  (ज़) अजय अरोड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अनुपम केलर, अनुमंडल दंडाधिकारी हरदीप सिंह, विधायकों के प्रतिनिधि एवं निर्देशन समिति के गैर-सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala , Rana Gurjit sijgh , Bholtah Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD