ज़ी पंजाबी शो अंताक्षरी 2 ने एक बार फिर सीज़न 2 से अपने प्रशंसकों के सप्ताहांत को ढेर सारी खुशियों और शानदार मनोरंजन से भर दिया है। हर हफ्ते, अलग-अलग रिश्तों ने शो में भाग लिया, जोड़ियों के साथ संगीत के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और अंत में, जोड़ियों में से एक म्यूजिकल शो अंताक्षरी 2 जीता और ट्रॉफी अपने नाम की।
हर हफ्ते की तरह यह शो हमारे वीकेंड को यादगार बनाने के लिए नई उमंग लेकर आया उसी तरह इस वीकैंड के अंत में अंताक्षरी वापस आ रही है लेकिन इस बार पुरानी यादों का पिटारा लेकर जिसमें अंताक्षरी 2 के कुछ अनोखे और भावुक पल होंगे, क्षणों का एक पिटारा जो हमें इस सीज़न की यादों से रूबरु करवाएगा। इस शनिवार, शाम 7:00 बजे ज़ी पंजाबी पर अपनी शाम को चमकते देखें, क्योंकि अंताक्षरी 2 हम सभी को मनोरंजन करने हेतु एक बार फिर से मनोरंजित करने आ रहा है।