आप नेता सोमनाथ भारती की वाराणसी में पिटाई
Web Admin
5 दरिया न्यूज
वाराणसी , 23 Apr 2014
Last updated on: Apr 23, 2014, 00:00 IST
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की यहां एक टीवी शो के दौरान बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। यह जानकारी आप के नेताओं और पुलिस ने दी। वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित टीवी शो के दौरान यह घटना घटी। भारती के कार के शीशे तोड़ दिए गए और उनके ड्राइवर पर भी हमला हुआ। आप के प्रवक्ता नगेंद्र शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस तरह के हमले की आशंका थी क्योंकि आप वाराणसी में बेहतर कर रही है। चूंकि आज की रैली में उपस्थिति अच्छी थी इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा थी।"बुधवार की घटना की पुष्टि करते हुए वाराणसी के पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"वाराणसी में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम हमलावरों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने जा रहे हैं।"