Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दिल्ली निगम हड़ताल में जंग करें हस्तक्षेप : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2016

Last updated on: Feb 05, 2016, 00:00 IST

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को उप राज्यपाल नजीब जंग से अनुरोध किया कि वह भाजपा शासित दिल्ली के तीनों नगर निगमों के कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने को कहें, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी की जनता परेशान हो रहे हैं। उप राज्यपाल से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल में आप विधायक अलका लांबा, विशेष रवि, नितिन त्यागी, करतार सिंह तंवर और अनिल वाजपेयी शामिल थे। शिष्टमंडल ने जंग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें निगमों से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने कहा, "हमने उप राज्यपाल को ज्ञापन दिया है, जिसमें वे सभी मुद्दे संक्षेप में लिखे हुए हैं जो उनके समक्ष उठाए गए।"ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली सरकार नगर निगमों को सभी बकाया राशि पहले ही दे चुकी है, लेकिन तीनों निगमों के प्रशासन ने कर्मचारियों के वेतन के लिए दिए गए पैसे दूसरे मदों में खर्च कर राशि का दुरुपयोग किया है और वेतन से वंचित रख कर्मचारियों को हड़ताल के लिए विवश किया है।

यह भी कहा गया है कि तीनों निगमों का केंद्र सरकार की देखरेख में चलने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पास 1,555 करोड़ रुपये बकाया है। डीडीए अगर बकाये का भुगतान कर दे तो ज्यादातर कर्मचारियों के वतन की समस्या हल हो जाएगी। भारती ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि जंग समस्या हल करने के लिए निगमों के महापौर से बात करेंगे। हमें उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है। हमें भरोसा है कि वह कोई कदम जरूर उठाएंगे।"पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के कर्मचारी कई महीनों से वतन न मिलने के कारण पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। वे दिल्ली और केंद्र सरकार, दोनों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से निगमों द्वारा संचालित स्कूलों और अस्पतालों में कामकाज ठप है। राष्ट्रीय राजधानी में 'स्वच्छ भारत अभियान' की धज्जियां उड़ रही हैं।

 

Tags: Somnath Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD