Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विभागीय कामकाज में अनियमितताएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगी : लाल चंद कटारूचक्क

ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री ने पारदर्शिता पर दिया ज़ोर, जि़ला ख़ाद्य सप्लाई कंट्रोलरों और डिप्टी डायरैक्टरों के साथ मीटिंग में विभागीय कामकाज की समीक्षा की

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Aug 2022

Last updated on: Aug 03, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हर विभाग में पूर्ण पारदर्शिता अपनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है जिससे राज्य के लोगों को एक साफ़-सुथरा प्रशासनिक ढांचा मुहैया करवाया जा सके। इसी के अंतर्गत ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग में भी अनियमितताओं के खि़लाफ़ ज़ीरो सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है क्योंकि यह विभाग राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ बहुत गहराई से जुड़ा है। 

अनियमितताएं करने वाले अधिकारियों के खि़लाफ़ कानून के अनुसार सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह विचार राज्य के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज स्थानीय सैक्टर-39 के अनाज भवन में समूह जि़ला ख़ाद्य सप्लाई कंट्रोलरों और डिप्टी डायरैक्टरों के साथ एक समीक्षा मीटिंग को संबोधन करते हुये प्रकट किये।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग के जो भी बकाया मसले हैं, उनका समय पर निपटारा किया जाये जिससे विभागीय कामकाज में कोई रुकावट न आए। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडरडज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ऐफऐसऐसएआई) से लायसेंस हासिल करने के लिए आवेदन एक हफ्ते के समय के अंदर हर हालत में भेज दिये जाएँ। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गोदामों में मौजूद स्टाक की निजी तौर पर गहराई से जांच की जाये और स्टॉक रजिस्टर में दर्ज वस्तुओं का मौजूदा स्टाक के साथ मेल होना बहुत अहम है। 

इस सम्बन्धी रिपोर्टें समय पर भेजे जाने पर भी उन्होंने ज़ोर दिया। मंत्री ने इस मौके पर मौजूद अफसरों को अपने-अपने जिलों में वर्कर मैनेजमेंट कमेटियों को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया जिससे वर्करों के मसलों का निपटारा करके उनको मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मंडियों में कलस्टरों की स्थापना में समानता होनी चाहिए और किसी भी कलस्टर का सामथ्र्य 50,000 मीट्रिक टन से अधिक न हो।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD