Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोडऩे की प्रक्रिया शुरु

जिला चुनाव अधिकारी ने आर.ओज व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोडऩे के लिए प्रोग्राम 1 अगस्त से शुरु कर दिया गया है व यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी। उन्होंने यह जानकारी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान दी।

संदीप हंस ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपील करते हुए कहा कि आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने, पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन व वोटर सूची के संशोधन संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जाए, ताकि आम जनता को इस बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि वोटों से संबंधित किसी भी किस्म की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर  ‘वोटर हैल्पलाइन’ एप, एन.वी.एस.पी व फार्म नंबर 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार लिंक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 11 दस्तावेजों में  से किसी एक दस्तावेज की जानकारी भर कर रजिस्टर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित बी.एल.ओज के माध्यम से भी वोटरों की ओर से अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है।

अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटर सूची के संशोधन का कार्य योग्यता तिथि 1-1-2023 के आधार पर 9-11-2022 से शुरु हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिस व्यक्ति की आयु 1-1-2023 तक 18 वर्ष या इससे अधिक हो, तो वह अपनी वोट बनवा सकता है। 

उन्होंने बताया कि वोटर सूचि में किसी भी किस्म की दुरुस्ती संबंधी फार्म  नंबर 8 भर कर संबंधित बी.एल.ओज या चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के कार्यालय 9-11-222 से 8-12-2022 तक दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोटर सूचि का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से पहले भर जाने वाले फार्मों( फार्म नंबर 6,7 व 8) में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फार्म नंबर 6 नई वोट बनाते समय, फार्म नंबर 6-बी( जिसमें आधार कार्ड की जानकारी है) भी भरा जाना है। 

वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 में वोट काटने का कारण स्पष्ट करना होगा। इसी तरह फार्म नंबर में किसी भी किस्म का संशोधन करवाने या अपनी वोट में बदलाव करवाने, डुप्लीकेट वोटर कार्ड जाराी करवाने के लिए भरा जाना है, जिसमें पहले भरे जाने वाले फार्म 8-ए व 001 को खत्म कर दिया गया है। पी.डब्लयू.डी वोटर को वोटर सूचि में मार्क करने के लिए भी अब फार्म नंबर 8 ही भरा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों की रेशनेलाइजेशन का कार्य 4-8-2022 से शुरु हो रहा है, जिसमें पोलिंग स्टेशनों में वोटरों की अधिक से अधिक गिनती 1500 रखी गई है। बैठक के बादर जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बनी नई ईमारत में ई.वी.एम्ज वेयरहाउस की इंस्पेक्शन भी की गई।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( विकास) श्री दरबारा सिंह, समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी, एस.डी.एम्ज होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम दसूहा श्री हरबंस सिंह, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री कवंलजीत सिंह, तहसीलदार चुनाव श्री हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD