Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया लेकिन चोट के चलते कप्तान नुरुल हसन बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Bangladesh Vs Zimbabwe, Nurul Hasan, Ruled Out
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

बांग्लादेश ने आखिरकार टी20 क्रिकेट में जीत का स्वाद चखा। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबरी कर ली। लेकिन इससे पहले नए कप्तान नूरुल हसन को उंगली में चोट के चलते एक महीने के लिए खेल से बाहर होना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 135/8 रन पर सिमट गई। 

सिकंदर रजा ने ही ढंग की बल्लेबाजी की और अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मोसादेक हुसैन ने अपने चार ओवरों में पांच विकेट लिए, लेकिन बांग्लादेश को भी बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान नुरुल हसन को कीपिंग के दौरान बाएं हाथ की ऊंगली में चोट लग गई और अब वह मंगलवार को खेले जाने वाले अंतिम टी20 मैच से बाहर हो गए। 

जवाब में, बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 15 गेंदे शेष रहते हुए टारगेट पूरा किया और तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। बांग्लादेश ने उसी स्थान पर पहला टी20 मैच 17 रन से गंवा दिया था। 28 वर्षीय नूरुल जिम्बाब्वे दौरे पर तीन एकदिवसीय मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। बांग्लादेश के फिजियो मुजद्दद अल्फा सानी ने आईसीसी के हवाले से कहा, हमने एक्स-रे किया जिसमें ऊंगली में फ्रैक्च र का पता चला। 

उन्होंने कहा, इस तरह की चोटों से उबरने में लगभग तीन सप्ताह लगते हैं। इसलिए वह मंगलवार के आखिरी टी20 मैच और आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

संक्षिप्त स्कोर: जिम्बाब्वे 20 ओवर में 135/8 (सिकंदर रजा 62, रेयान बर्ल 32; मोसादेक हुसैन 5/20)। बांग्लादेश 17.3 ओवर में 136/3 (लिटन दास 56, अफिफ हुसैन 30)। बांग्लादेश ने सात विकेट से मैच जीता।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Bangladesh Vs Zimbabwe , Nurul Hasan , Ruled Out

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD