Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'स्वर्ण' हाथ नहीं लगा, जिससे मैं निराश हूं : संकेत सरगर

Sports News, More Sports, Weightlifting, Sanket Mahadev Sargar, Commonwealth Games, CWG, Commonwealth Games 2022, CWG 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 30 Jul 2022

Last updated on: Jul 30, 2022, 00:00 IST

इंडियन वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने शनिवार को बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का परचम लहराया। उन्होंने पुरुष के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 22 वर्षीय सरगर ने कुल 248 किग्रा भार उठाया, लेकिन मलेशिया के मोहम्मद अनीक बिन कसदन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया, जो अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में क्लीन एंड जर्क में कुल 249 किलो ग्राम तक ले गए।

वहीं, श्रीलंका के डी. योदागे ने 225 किलो भार के साथ कांस्य पदक जीता। 

यह भारत के लिए आसानी से एक स्वर्ण पदक हो सकता था क्योंकि किसान परिवार से आने वाले सरगर ने शानदार शुरूआत की थी और बढ़त हासिल की थी। क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में 135 किग्रा भार उठाने के बाद वे दो प्रयासों में 139 किग्रा भार उठाने में असफल रहे, इस दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई। 

सरगर ने स्वर्ण जीतने के बाद कहा, "मैंने क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास के दौरान एक आवाज सुनी और वजन कम किया। इसके बाद मेरे कोच ने मेरे हाथ पर नजर डाली। मुझे बहुत दर्द हो रहा था, लेकिन फिर भी मैंने तीसरा चरण पूरा किया। मैंने स्वर्ण जीतने का पूरा प्रयास किया, लेकिन मैं असफल रहा।

"उन्होंने आगे कहा, "मुझे गोल्ड नहीं मिला, जिससे मुझे निराशा हाथ लगी। मैंने बहुत अधिक प्रयास किया, लेकिन चोट लगने के कारण असफल रहे।"उन्होंने कहा कि वह अपना रजत पदक देश में इस समय चल रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह को समर्पित करेंगे।

 

Tags: Sports News , More Sports , Weightlifting , Sanket Mahadev Sargar , Commonwealth Games , CWG , Commonwealth Games 2022 , CWG 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD