Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी हुसन लाल को सेवा मुक्ति पर गरिमापूर्ण विदाई

Hussan Lal, Punjab IAS officer, Chandigarh, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी हुसन लाल जो 31 जुलाई को सेवा मुक्त हो रहे हैं, को आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ और पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन द्वारा गरिमापूर्ण विदाई दी गई।  एक संक्षिप्त और प्रभावशाली समारोह के दौरान पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अधिकारियों ने 1995 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी हुसन लाल, जो मौजूदा समय में प्रमुख सचिव के तौर पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और प्रिंटिंग स्टेशनरी विभाग का कामकाज देख रहे थे, के लिए सेवा मुक्ति के बाद सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन की कामना की।  

सेवा मुक्त अधिकारी द्वारा निभाई गई शानदार और बेमिसाल सेवाओं को याद करते हुए मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, प्रधान आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन ए. वेणु प्रसाद, के.ए.पी. सिन्हा, राज़ी पी श्रीवास्तव, विकास प्रताप, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, राहुल भंडारी, वी.के. मीना, अजोए शर्मा, अलकनन्दा दयाल और गिरिश दयालन ने उनके साथ अपने सहृदय संबंधों और उनकी दोस्ताना कार्यशैली से सीखे तजुर्बों को साझा किया। 

इन अधिकारियों ने हुसन लाल द्वारा बतौर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के कार्यकाल के दौरान कोविड महामारी के समय निभाई गई बेमिसाल सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की। हुसन लाल के साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि का जि़क्र करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनका विशाल प्रशासनिक तजुर्बा सिविल अधिकारियों की आने वाली पीढिय़ों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा और उनको विभिन्न विभागों जैसे कि स्वास्थ्य, गृह, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, सभ्याचार एवं पर्यटन, ट्रांसपोर्ट और फील्ड में अलग-अलग अहम पदों और संगरूर, मानसा, फरीदकोट और एस.बी.एस. नगर में बतौर डिप्टी कमिश्नर के साथ-साथ भारत सरकार में निभाई गई कीमती सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 

सभी अधिकारियों ने श्री हुसन लाल के साथ सेवा के दौरान अपनी निजी यादें साझा की और उनके लिए जीवन की दूसरी पारी में उज्जवल और सेहतमंद भविष्य की कामना की।  अपने कार्यकाल के दौरान दिए सहयोग के लिए सभी अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए श्री हुसन लाल ने कहा कि वह अपने 27 साल के सेवा काल के साथ पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने तकरीबन तीन दशकों तक के अपने कार्यकाल के दौरान की यादें और तजुर्बे साझे किए।  

इस मौके पर आई.ए.एस. अधिकारी रमेश कुमार गंटा, डी.के तिवाड़ी, राज कमल चौधरी, कृष्ण कुमार, विकास गर्ग, कुमार राहुल, के.के यादव, रजत अग्रवाल, कृष्ण कुमार, जसविन्दर कौर सिद्धू, गुरप्रीत कौर सपरा, अभिनव त्रिखा, मोहम्मद तय्यब, नीलिमा, वरिन्दर कुमार शर्मा, सुमित जारंगल, अपनीत रियात और डॉ. सेनू दुग्गल भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Hussan Lal , Punjab IAS officer , Chandigarh , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD