Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पुलिस और एजेंसियों के जरिए सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी सहित तमाम अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके खिलाफ प्रियंका गांधी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, "भाजपा की तानाशाही अब खुलकर सामने आ गई है।" 

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही सरकार पर एजेंसियो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने करीब 57 सांसदों को हिरासत में लिया है। इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, "भाजपा की तानाशाही अब खुलकर सामने है। 

संसद में जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकते और सड़क पर जनता की आवाज नहीं उठा सकते। पुलिस और एजेंसियां लगाकर तानाशाह सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है। यह सच की लड़ाई है। हम न झुकेंगे, न डरेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

"हालांकि कांग्रेस के सांसदों के अलावा तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. को हिरासत में लेने के दौरान एक पुलिसकर्मी उनके बाल खींचते नजर आ रहा है, जिसका श्रीनिवास विरोध कर रहे हैं। 

इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज सुबह कई विपक्षी पार्टियों की ओर से नई राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) को एक ज्ञापन सौंपा गया है। यह अफसोस है कि कई दिनों से संसद नहीं चल सकी है। विपक्ष की एक ही मांग है - महंगाई, जीएसटी और अन्य मुद्दों पर तुरंत चर्चा हो। 

सरकार कह रही है कि सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए हम तैयार हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि चर्चा अभी हो।"उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है और हमारे सारे सांसद किंग्सवे कैंप लाए गए हैं। हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे थे और हमें जबरन यहां लाया गया। हमारे लोकतांत्रिक हक छीने जा रहे हैं, जिसकी हम निंदा करते हैं।"

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD