Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

भगवंत मान सरकार द्वारा उद्योग लाने के लिए सिंगल विंडो के द्वारा सभी मंज़ूरियां दी जाएंगी: अनमोल गगन मान

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा पंजाब में निवेशकों को लाने के लिए अधिकारियों को पारदर्शी और उदारवादी नीति अपनाने की हिदायतें

Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rangla Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए राज्य में निवेशकों को लाने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं कि पारदर्शी और उदारवादी नीति अपनाई जाए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा इनवैस्ट पंजाब विभाग के अधिकारियों के साथ इस सम्बन्धी बैठक कर मुख्यमंत्री द्वारा जारी हिदायतों को बिना किसी देरी के अमल में लाने के लिए निर्देश दिए हैं, जिससे राज्य में अधिक से अधिक निवेश आ सके और पंजाब दिन-दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करे।  

अनमोल गगन मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निवेशकों को बिना किसी देरी और बिना किसी परेशानी के सभी मंजूरियाँ सुनिश्चित बनाई जाएँ। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार औद्योगिक विकास में पंजाब को अग्रणी राज्य के रूप में उभारने के लिए प्रतिबद्ध है, सरकार ने पहले ही एक ऐसा ढांचा बना लिया है, जिसके अंतर्गत राज्य में उद्योग लाने के लिए सिंगल विंडो के द्वारा सभी मंज़ूरियां मिलेंगी। 

उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब में निवेश के इच्छुक निवेशक मंज़ूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मंज़ूरियां तेज़ी से दी जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह आम लोगों की सरकार है, जिसमें भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।  इस बैठक में इनवैस्ट पंजाब के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rangla Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD