Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अमृतसर के गावों से मिल रहा है जेतली को भारी जनसमर्थन

पूरे देश से अमृतसर तक कांग्रेस जा रही है तीसरे नंबर पर - जेतली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)

अमृतसर , 11 Apr 2014

Last updated on: Apr 11, 2014, 00:00 IST

अमृतसर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अकाली-भाजपा प्रत्याशी अरुण जेतली का कहना है कि अमृतसर के गांवों व शहर से उन्हें मिल रहे जनसमर्थन व देश में हुई भारी वोटिंग में एक समानता है। वो यह कि दोनो ही स्थितियों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर जा रही है। श्री जेतली शुक्रवार को अटारी हल्के के गांव वरपाल कलां में एक भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। गांव में श्री जेतली को सुनने उमड़ी भारी भीड़ से उन्हें मिल रहे जनसर्मथन का अंदाजा सहज ही  लगाया जा सकता था। रैली को संबोधन करते श्री जेतली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैने गांवों के दौरे शुरू किए हैं और अमृतसर के गावों में जो अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है उसे देखकर यह लगता है कि यहां से कांग्रेस उसी तरह तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी जैसे पूरे मुल्क में विभिन्न राज्यों में अब तक संपन्न हुई वोटिंग के भारी प्रतिशत से रूझान सामने आए हैं। सीमा से सटे अमृतसर के गांवों के बशिंदों द्वारा झेले जा रहे संकटों का जिक्र करते श्री जेतली ने कहा कि यहां के बहादुर किसानों ने हर आफत अपने सीनें पर ली, चाहे वह 1965 व 71 की जंग हो या फिर अशांति का काला दौर। 

इन सबके बदले केंद्र में अधिकांश समय काबिज रही कांग्रेस की सरकार ने अमृतसर की बहादुर जनता के लिए क्या किया। पिछले दस बरसों की कांग्रेस सरकार ने तो इस क्षेत्र को बुरी तरह नजर अंदाज कर दिया। श्री जेतली ने कहा बीच के कुछ समय में जब श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र में आयी थी तो बादल साहिब की पहल पर पंजाब को व अमृतसर को हर तरह की रियायतें सहूलतें दी, इन इलाकों में जो भी तरक्की हुई, वाजपेयी सरकार के शासन काल में वह बादल सरकार के कार्यकाल में ही हो पायी। अमृतसर के लोग कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह जरूर पूछें कि मुख्यमंत्री रहते वह  अमृतसर के लिए कुछ भी क्यों नहीं कर पाए जो अब करने का वादा कर रहे हैं ? इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह राणिके, रजिंदर मोहन सिंह छीना, कंवर जगदीप सिंह, प्रमोद देवगन, लाली रणिके सहित अन्य अकाली-भाजपा से वर्कर मौजूद थे। 

 

Tags: arun jetly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD