Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शशि कपूर को दिया गया दादासाहेब फाल्के सम्मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 May 2015

Last updated on: May 10, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को पृथ्वी थियेटर में अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को सिनेजगत का प्रतिष्ठित सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया। 77 वर्षीय शशि कपूर को उनके बेटे कुणाल और बेटी संजना व्हील चेयर के सहारे मंच पर लेकर आए, जहां सम्मान स्वरूप स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये नकद राशि और शॉल ग्रहण करने बाद उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित कपूर खानदान के लिए यह तीसरा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार है। इससे पहले शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को यह सम्मान मिल चुका है।जेटली ने कहा, "शशि कपूर भारतीय सिनेमा जगत के एक बहुमुखी शख्सियत हैं। एक बेहतरीन कलाकार जिन्होंने अपने वक्त में सर्वश्रेष्ठ और लगभग हर शैली की फिल्में कीं।"

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने यहां तक कि कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। व्यावसायिक सिनेमा को वैकल्पिक सिनेमा से जोड़ा, भाषाओं को नई परिभाषा दी और हिंदी सिनेमा को हॉलीवुड के करीब लाए। वह रंगमंच से भी लगातार जुड़े रहे।"समारोह में शशि कपूर के भतीजे ऋषि कपूर उनकी पत्नी नीतू कपूर, परपोते रणबीर कपूर, परपोती करिश्मा कपूर और कपूर खानदान के दूसरे सदस्यों के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन, अनुभवी अभिनेत्री वहीदा रहमान, आशा पारेख, नफीसा अली, सैफ अली खान और रेखा भी मौजूद थे।

शशि कपूर अस्वस्थ होने के कारण तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने दिल्ली नहीं जा पाए थे, इसलिए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने मुंबई आकर रविवार को पृथ्वी थियेटर में उन्हें पुरस्कार सौंपा। पृथ्वी थियेटर की शुरुआत शशि और उनकी पत्नी जेनिफर केंडल ने 1978 में की थी।

जेटली ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि आपके स्वास्थ्य में सुधार हो और आप दीर्घायु हों। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"कार्यक्रम में शशि कपूर के करियर और निजी जीवन यात्रा पर निर्मित एक विशेष वीडियो भी दिखाया गया। इस वीडियो में अमिताभ, शबाना आजमी, शर्मिला टैगोर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर ने शशि के प्रति अपने विचार व्यक्त किए हैं।चूंकि आज मदर्स डे भी है, तो कार्यक्रम में ऋषि कपूर ने शशि कपूर का मशहूर एवं लोकप्रिय संवाद 'मेरे पास मां है' बोलकर सुनाया, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियां भी बजाईं।शशि कपूर ने 1940 में बाल कलाकार के रूप में सिनेमा में पर्दापण किया था। 1948 में आई फिल्म 'आग' और 1951 में आई 'आवारा' में बाल कलाकार के तौर पर उनके अभिनय को विशेष रूप से याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने अपने पिता राजकपूर के बचपन की भूमिका निभाई थी।

बड़े होने के बाद 1961 में शशि कपूर पहली बार फिल्म 'धर्मपुत्र' में दिखाई दिए और उसके बाद एक के बाद एक 150 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'त्रिशूल', 'कभी कभी', 'विजेता' और 'कलयुग' जैसी फिल्में शामिल हैं।शशि कपूर अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में पदार्पण करने वाली भारतीय कलाकारों की पहली जमात में से हैं। उन्होंने मर्चेट आइवरी प्रोडक्शन की 'द हाउसहोल्डर' (1960), 'शेक्सपियर वल्लाह' (1965), 'सारा आकाश' (1969), 'बाम्बे टॉकीज' (1970) और 'हीट एंड डस्ट' (1982) में काम किया और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की।उन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों 'सिद्धार्थ' (1972) और 'मुहाफिज' (1994) में भी काम किया था।

वर्ष 1978 में उन्होंने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी 'फिल्म वालास' शुरू की और इसके बैनर तले 'जुनून', 'कलयुग', '36 चौरंगी लेन', 'विजेता' और 'उत्सव' जैसी फिल्में बनाईं। शशि कपूर तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रहे हैं। 2011 में उन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। नब्बे के दशक के उत्तरार्ध के बाद से उन्होंने फिल्मी चकाचौंध से खुद को दूर कर लिया था।

 

Tags: ARUN JETLY , BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD