रप नगर जिला के नया नंगल मे नेशनल फर्टीलाईजर लि (एन एफ एल)के प्रसार संबधी ५५०० करोड रपये के प्रौजेकट मे तेजी लाने के लिए केन्द्रीय वित मंत्री अरण जेतली के निजी दखल की मांग करते हुये पंजाब के मुख्य मंत्री स प्रकाश सिह बादल ने भारत सरकार के खाद एवं रसायन मंत्रालय के पास उसके हिस्से केतौर पर १३०० करोड रपये शीध्र जारी करने की श्री जेतली को अपील की है ।बादल आज सुबह शास्त्री भवन मे केन्द्रीय वित मंत्रालय को उन के कार्यालय मे मिले एवं एन को एन एफ एल की वर्तमान सर्मथा बारे जानकारी दी। यह सर्मथा इस समय ५ लाख टन है एवं यह बढा कर १५ लाख टन की जानी है। इसके प्रसार के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यस्थया भी की जानी है। खाद मंत्रालय ने पहले ही इस यूनिट के प्रसार के लिए मन्जूरी दे दी है। यह यूनिट इस व्यसाय मे ना केवल व्यापक स्तर पर रोजबार पैदा करेगा बल्कि राज्य के यूरिया की मांग को भी पूरा करेगा। उनहोने श्री जेतली को १३०० करोड रपये की एकमुश्त ग्रांट शीध्र प्रदान करवाने पर बल डाला ताकि इस प्रौजेकट का प्रसार तेजी से किया जा सके।
इसी पकार मुख्य मंत्री ने अमृतसर,तरनतारन,एवं गुरदासपुर जिलो मे से गुजरती अपर बारी दोआब कैनाल (यू बी डी सी)के पुर्न सर्जीत के लिए १३७५करोड रपये के विशेष फंड जारी करने के लिए श्री जेतली को कहा क्योंकि यह नहर सब से पूरानी नहरों मे से एक है जो कि १८८९ सन मे बनी थी। यह पिछले१२६ सालो से चल रही है। उन्होने कहा कि इस नहर की सिंचाई समथा १३.४३लाख एकड क्षेत्र है जबकि यह ८.४७ लाख एकड क्षेत्र की सिंचाई कर रही है जो केवल ६३ प्रतिशत बनता है। उन्होने कहाकि इस नहर को नया रप देने जाने की शीध्र आवश्यकता है ताकि इस सीमांत क्षेत्र मे सिंचाई के लिए पूरा पानी पहुंच सके।
सतलुज दरिया से निकलती सरहन्द नहर एवं बिस्त दोआब नहर के पुर्न सर्जीत का मामला उठाते हुये मुख्य मंत्री ने इस प्र्रौजेकट के लिए १८ करोड रपये की राशि विशेष फंडज जारी करने की श्री जेतली को अपील की कयोंकि यह नहरे किसानी जीवन की रेखसा है7 उन्होने श्री जेतली को बताया कि इस प्रौजेकट के खर्च का साल २००९ मे ७३४.४६करोड रपये का अनुमान लगाया गया था एवं भारत सरकार के योजना कमीशन ने फरीवरी २०१११े इस के लिए हरी झंडी दे दी थी पर समय पर फंड जारी ना होने के कारण इस काम शुर नही हो सका। इस सबंध मे अब ९१८.२५करोड रपये का संशोधित प्रौजेकट पुर्न भेजा गया है।अन्त मे मुख्य मंत्री ने श्री जेतली से युवको को एफ टी आई आई की तर्ज पर फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र मे प्रशिक्षण देने के लिए राज्य मे हनुर विकास केन्द्र स्थापित करने के लिए भी कहा कयोकि श्री जेतली के पास सूचनांं एवं प्रसारण मंत्रालस का कार्यभार भी है।
बादल द्धारा उठाये गये मामलो के प्रति साकारात्मक रवैया दिखाते हुये केन्द्रीय वित मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि वो शीध्र ही इन प्रस्तावो की जांच करेेगे ताकि इस संबध मे उचित पग उठाये जा सके। उन्होने कहा कि वो खाद मंत्रालय के हिस्से केतौर पर १३०० करोड रपये की ग्रंाट शीध्र जारी करने के मामले को भी उठायेगे ताकि नंगल प्रौजेकट के प्रसार का काम बिना किसी देरी से हो सके। मुख्यमंत्री के साथ उनके विशेष प्रमुख सचिव श्री के जे एस चीमा एवं रैजीडैंट कमश्रिर, पंजाब भवन श्री के शिवा प्रसाद उपस्थित थे।