Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के वर्ष भर चलने वाले शताब्दी समारोहों का शुभारंभ आज से

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के वर्ष भर चलने वाले शताब्दी समारोहों का शुभारंभ आज से
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2015

Last updated on: Sep 25, 2015, 00:00 IST

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के साल भर चलने वाले शताब्दी समारोहों का आज से शुभारंभ हुआ। लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आल नई दिल्ली में नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती समारोह का शुभारंभ किया।इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ने जीवन दर्शन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला जिसमें मानव व समाज के प्रति संवेदनशीलता शामिल है। श्रीमती सुमित्रा महाजन ने बल दिया कि सामाजिक अछूत बुराई है लेकिन राजनीतिक अछूत तो और भी अधिक खतरनाक है। दुनिया भारत की तरफ देख रही है क्योंकि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं इसलिए हमें जीवन में अपने आचरण पर निगरानी रखनी चाहिए। 

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर काम कर रही है। श्री राजनाथ ंिसह ने इस बात पर बल दिया कि उनका जीवन दर्शन मानवता एवं अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय दीन दयाल उपाध्याय की राजनीतिक और आर्थिक विचारधारा का बुनियादी सिद्धांत है। सरकार उनके सिद्धांतों का पालन करने और यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रही है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक वृद्धि और विकास का फायदा पहुंचे।केंद्रीय वित्त, कॉर्पोरेट कार्य और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अरुण जेटली ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो इतने महान नेता, दार्शनिक और चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शताब्दी समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। उन्होंने अपने छोटे से जीवन में बहुत सशक्त छाप छोड़ी। श्री जेटली ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के मानवतावादी विचार और जीवन दर्शन वर्ष भर प्रोत्साहित किए जाएंगे। 

संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि दीन दयाल ने अपना सारा जीवन मानवतावादी कार्य के लिए लगा दिया और चरित्र की शुद्धता हासिल की। उनका जीवन सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार उनके सपने साकार करने के लिए जी-जान से काम करेगी। संस्कृति मंत्रालय ऐसे महान नेताओं के शताब्दी समारोह मनाता रहेगा जिन्होंने भारतीय समाज के अपनी दूरदृष्टि के साथ काम किया है। जयंती समारोह पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर चित्र प्रदर्शनी के साथ आरंभ हुआ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन एवं दर्शन पर आधारित एक फिल्म एकात्म भारत - पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जीवन यात्रा भी दिखाई गई। इस फिल्म का निर्माण संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय शोध केंद्र की सहायता से किया है।इस अवसर पर संस्कृति सचिव श्री नरेंद्र कुमार और संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएमएमएल के चेयरमैन प्रोफेसर लोकेश चंद्र भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sumitra Mahajan , ARUN JETLY , RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD