Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

Who is Arpita Mukherjee जिसके घर में छापेमारी से ED को मिला 20 करोड़ रूपये नगद कैश

Who is Arpita Mukherjee:पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले में केंद्र जाँच एजेंसियां एक्शन में है. ED को अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रूपये नगद कैश मिला है. आइए आपको बताते हैं कौन है अर्पिता मुख़र्जी।

 Arpita Mukherjee, Who Is Arpita Mukherjee, Arpita Mukherjee ED Raid, Arpita Mukherjee ED Raid News, Arpita Mukherjee ED Raid News In Hindi, ED Raid, ED Raid West Bengal
Listen to this article

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल में  ED ने अर्पिता मुख़र्जी (Arpita mukherjee) के घर में छापेमारी कर 20 करोड़ रुपये नगद बरामद किए,जिसमें 2000 और 500 रुपये के बंडल्स थे। यह पूरी करवाई शिक्षा भर्ती घोटाले में हुई इस बीच अब सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि अर्पिता मुखर्जी कौन हैं और वे पार्थ चटर्जी की करीबी कैसे बनीं.   

आपको बता दें अर्पिता मुख़र्जी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की सहायक है। इसके अलावा अर्पिता बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं. अर्पिता मुखर्जी ने अपने फिल्मी कॅरियर में ज्यादातर साइड रोल ही किए हैं. उन्होंने बांग्ला फिल्मों के अलावा ओडिया और तमिल फिल्मों में भी काम किया है.  

ALSO READ मोदी सरकार से CM ममता बनर्जी ने पूछा- ये भी बता दो कि मरने पर कितनी GST लगेगी

अर्पिता मुखर्जी बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रोसेनजीत और जीत के लीड रोल वाली कुछ फिल्मों में भी साइड रोल कर चुकी हैं. इसके अलावा अर्पिता मुखर्जी ने बांग्ला फ़िल्म अमर अंतरनाड में भी अभिनय किया था. अर्पिता मुखर्जी अब ईडी की रेड में मिले 20 करोड़ कैश से चर्चा में हैं. 

पार्थ चटर्जी के इतने करीब कैसे हैं अर्पिता 

अर्पिता मुखर्जी को लेकर कहा जा रहा है कि वो पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं इसकी मुलाकात दुर्जा पूजा कमेटी के जरिए हुईपार्थ चटर्जी, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं. अब सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अर्पिता मुखर्जी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले पार्थ चटर्जी की करीबी कैसे बन गईं. 

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी दक्षिण कोलकाता में लोकप्रिय दुर्गा पूजा समिति नकटला उदयन का संचालन करते हैं यह कोलकाता की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा की समितियों में से एक है. अर्पिता 2019 और  2020 में पार्थ चटर्जी के दुर्गा समारोह का चेहरा भी रही हैं 

ALSO READ बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

इस पुरे मामले में तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल घोष ने सफाई दी है कि बरामद पैसों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, "इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वही इसके लिए उत्तरदायी हैं। हमें नहीं पता कि आखिर क्यों पार्टी का नाम इसमें घसीटा जा रहा है। सही समय पर हम बयान जारी करेंगे।"

अर्पिता मुखर्जी कौन हैं (Who is Arpita mukherjee)

1 ED ने बताया है कि अर्पिता मुखर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की क्लोज एसोसिएट हैं। 

2. सुवेंद्र अधिकारी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनसे साफ पता चलता है कि दक्षिण कोलकाता की मशहूर दुर्गा पूजा से अर्पिता मुखर्जी का लगाव है। बताया जाता है कि दुर्जा पूजा कमेटी के विज्ञापनों में अर्पिता मुखर्जी का चेहरा आगे रहा है। 

3. रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी कुछ बंगाली, ओड़िया और तमिल फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। 

4. ऐसा माना जा रहा है कि दुर्जा पूजा कमेटी के जरिए ही पार्थ से अर्पिता की मुलाकात हुई।  

5. वहीं, TMC ने इससे साफ इनकार कर दिया है कि अर्पिता मुखर्जी का पार्टी से कोई लेना देना है।

पार्थ चटर्जी को इस घोटाले में किया गिरफ्तार

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें अर्पिता मुखर्जी के घर से जांच एजेंसी को 20 करोड़ रुपए कैश मिलने की वजह से पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को सरकारी स्कूलों में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में करीब 26 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

 

Tags: Arpita Mukherjee , Who Is Arpita Mukherjee , Arpita Mukherjee ED Raid , Arpita Mukherjee ED Raid News , Arpita Mukherjee ED Raid News In Hindi , ED Raid , ED Raid West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD