Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

चित्रा रामकृष्ण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Khas Khabar, New Delhi, Former National Stock Exchanges, NSE, CEO, MD, Chitra Ramkrishna, Delhi Rouse Avenue Court, Money Laundering Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ और एमडी चित्रा रामकृष्ण को फोन टैपिंग मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चित्रा रामकृष्ण को 2009 और 2017 के बीच एनएसई कर्मचारियों के फोन टैपिंग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को भी गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल ईडी के नौ दिनों के कस्टडी रिमांड पर हैं। इससे पहले मामले में ईडी ने कहा था, "फोन टैपिंग के लिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी। 

फोन टैपिंग में किए गए भुगतान अपराध की कथित आय है। मामले से जुड़ी शेल कंपनियां भी हैं। हम जानना चाहते हैं कि पूरे ऑपरेशन को कौन संभाल रहा था।"ईडी ने दावा किया है कि पांडे को रामकृष्ण की मदद के लिए एमटीएनएल लाइन को टैप करने के लिए 4.54 करोड़ रुपये मिले थे। 

पांडे ने कहा कि उन्होंने फोन लाइनों को टैप किया, लेकिन कुछ भी अवैध नहीं किया। उन्होंने कहा कि टैपिंग के लिए सभी उपकरण एनएसई द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इस संबंध में पांडे का रामकृष्ण से आमना-सामना हुआ और अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। ईडी दो मौकों पर रामकृष्ण से हिरासत में पूछताछ कर चुकी है।

 

Tags: Khas Khabar , New Delhi , Former National Stock Exchanges , NSE , CEO , MD , Chitra Ramkrishna , Delhi Rouse Avenue Court , Money Laundering Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD