Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएएनएस-सीवोटर नेशनल मूड ट्रैकर: ज्यादातर लोगों ने माना एकनाथ शिंदे हैं शिवसेना के नए प्रमुख

Khas Khabar, New Delhi, Eknath Shinde, Chief Minister Of Maharashtra, Eknath Shinde News, Shiv Sena
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2022

Last updated on: Jul 21, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने वाली शिवसेना में बड़े विभाजन ने पार्टी के नेतृत्व के बारे में जनता की धारणा को बदल दिया है। शिवसेना को पिछले महीने एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी विधायकों के साथ मिलकर एक बड़ा झटका दिया था। 

पार्टी के 55 में से लगभग 40 विधायक शिंदे के पाले में चले गए थे। इसके बाद शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ठाकरे की जगह ली। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नवरेकर ने शिंदे गुट को विधायक दल के रूप में मान्यता दी। 

शिवसेना की मुश्किलें यहां खत्म नहीं होती। वह संसदीय पार्टी को लेकर भी चिंता में है, क्योंकि पार्टी के 19 में से 12 लोकसभा सांसद कथित तौर पर शिंदे का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक में हिस्सा लिया। 

ऐसे में सवाल उठने लगे कि अब असली शिवसेना का मुखिया कौन है? सीवोटर-इंडियाट्रैकर ने इस मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए आईएएनएस की ओर से एक राष्ट्रव्यापी सर्वे किया। सर्वे के दौरान, भारतीयों को उनकी राय में विभाजित किया गया। 

लोगों की एक बड़ी आबादी ने जोर देकर कहा कि शिंदे अब असली शिवसेना के नए प्रमुख के रूप में उभरे हैं। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, जहां 54 प्रतिशत लोगों का मानना है कि शिंदे ने वास्तविक शिवसेना पर सफलतापूर्वक अपना नेतृत्व स्थापित कर लिया है, वहीं 46 प्रतिशत ने ठाकरे के पक्ष में असहमति और राय व्यक्त की। 

सर्वे के दौरान, शिवसेना के नेतृत्व के बारे में विपक्ष और एनडीए दोनों मतदाताओं के विचार अलग-अलग देखने को मिले। दोनों खेमों के एक बड़े पक्ष ने शिंदे के समर्थन में जवाब दिया। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 59 फीसदी विपक्षी वोटर्स और 51 फीसदी एनडीए समर्थकों का मानना है कि शिंदे ने शिवसेना में ठाकरे के नेतृत्व की जगह ले ली है। 

सर्वे के आंकड़ों में आगे खुलासा किया कि 61 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं का मानना है कि शिंदे ने शिवसेना पर अपनी पकड़ बना ली है, इस मुद्दे पर शहरी मतदाताओं के विचार अलग नजर आए। सर्वे के दौरान, जहां 52 प्रतिशत शहरी मतदाताओं ने कहा कि शिवसेना पर ठाकरे का दबदबा बरकरार है, वहीं 48 प्रतिशत शहरी लोगों ने कहा कि शिंदे पार्टी के नए नेता बन गए हैं।

 

Tags: Khas Khabar , New Delhi , Eknath Shinde , Chief Minister Of Maharashtra , Eknath Shinde News , Shiv Sena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD