Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमन अरोड़ा द्वारा रेरा को संपत्ति के खरीददारों के हितों की रक्षा के लिए सुचारू संपत्ति विवाद निवारण तंत्र सुनिश्चित बनाने के निर्देश

आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री द्वारा रियल अस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा), पंजाब के कामकाज की समीक्षा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Real Estate Regulatory Authority, RERA, Navreet Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2022

Last updated on: Jul 21, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने की दृढ़ प्रतिबद्धता के अंतर्गत आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने रियल अस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के अधिकारियों को कहा कि वह संपत्ति विवाद निवारण तंत्र को और अधिक सुचारू बनाएं, जिससे इस सम्बन्धी मसलों के तेज़ी से समाधान को सुनिश्चित बनाया जा सके।  

यहाँ रियल अस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी, पंजाब के कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेरा को रियल अस्टेट ( रैगुलेशन एंड डिवल्पमैंट) एक्ट, 2016 के मुख्य उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए ज़ोरदार ढंग से प्रयास करने चाहिएं, जिससे संपत्ति की बिक्री में और अधिक पारदर्शिता लाकर खरीददारों के हितों की रक्षा की जा सके।  

कैबिनेट मंत्री ने देखा कि सभी रजिस्टर्ड रियल अस्टेट प्रोजैक्टों और एजेंटों का डेटाबेस अथॉरिटी की वैबसाईट पर उपलब्ध है और उन्होंने रेरा को प्रमोटरों, अलॉटियों और रियल अस्टेट एजेंटों की जि़म्मेदारियों सम्बन्धी नियमों की पालना को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।  रेरा, पंजाब के चेयरपर्सन श्री नवरीत सिंह कंग ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि 11 जुलाई, 2022 तक रेरा के पास 1162 प्रोजैक्ट रजिस्टर्ड हुए हैं और सभी रजिस्टर्ड प्रोजैक्टों के बारे में अथॉरिटी की वैबसाईट पर तिमाही अपडेट और खातों की सालाना स्टेटमैंट जमा करवानी अनिवार्य है।  

इसके साथ ही, 2706 रियल अस्टेट एजेंटों ने अपने आप को रेरा से रजिस्टर करवाया है और इन सभी को रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर दिए गए थे। श्री कंग ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने और रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने की मुकम्मल प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को आगे बताया कि सभी रजिस्टर्ड एजेंटों के लिए विज्ञापन सामग्री में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्रमुखता से दिखाना अनिवार्य किया गया है।  

श्री अमन अरोड़ा को बताया गया कि 11 जुलाई, 2022 तक 2548 शिकायतों का निपटारा किया गया है। अथॉरिटी द्वारा सभी आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया अधीन विचारे जा रहे हैं और आवेदनकर्ता अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। लोग अथॉरिटी की वैबसाईट https://www.rera.punjab.gov.in पर सभी स्वीकृत प्रोजैक्टों का विवरण देख सकते हैं।  बैठक में रेरा पंजाब के मैंबर श्री अजय पाल सिंह, ऐडजुडीकेटिंग अफ़सर श्री बलबीर सिंह, सचिव रेरा श्री सी.एस. मान और रेरा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Real Estate Regulatory Authority , RERA , Navreet Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD