Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सांसद सिमरनजीत सिंह मान का जनरल डायर को सम्मानित करने वाले अपने नाना का बचाव करना बेहद शर्मनाक- ‘आप’

सांसद मान ने पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहा, अब जलियांवाला बाग हत्याकांड में जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों के बलिदान का अपमान किया-मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Simranjit Singh Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jul 2022

Last updated on: Jul 17, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अकाल तख्त में जनरल रेजिनाल्ड डायर को ‘सिरोपा’ देकर सम्मानित करने  वाले अपने नाना के शर्मनाक कृत्य को दबाने का आरोप लगाया है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पहले सांसद हरसिमरन मान ने शहीद भगत सिंह को ‘आतंकवादी’ कहकर देशवासियों की भावनाओं को भारी ठेस पहुचाई और अब उन्होंने जलियांवाला बाग में जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों के सर्वोच्च बलिदान का अपमान किया है। 

कंग ने कहा कि सांसद मान महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का अपमान करने के लिए माफी मांगने के बजाय,  जनरल रेजिनाल्ड डायर को सम्मानित करने के लिए स्वर्ण मंदिर के तत्कालीन प्रभारी अपने नाना अरूर सिंह के अपमानजनक कृत्य का बचाव कर रहे हैं।

‘आप’ नेता ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि मान अपने नाना के कृत्य को यह कहकर सही ठहरा रहे हैं कि अरूर सिंह ने जनरल डायर को श्री दरबार साहिब पर हमला करने से रोकने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि सांसद मान को इस तरह के निराधार बयान देने से बचना चाहिए और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगनी चाहिए।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल के नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार के असाधारण कामकाज से बौखला गए हैं। इसलिए वे झूठे और भडक़ाऊ बयान देकर ‘आप’ सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Simranjit Singh Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD