Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

दिल्ली में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rapist, New Delhi, Minor Girl, Gang Rape
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी में दो युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बलात्कार करने वाले और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है, जो अपराध के समय मौजूद था। तीनों आरोपियों की उम्र 23, 25 और 35 साल है। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने कहा, "वसंत विहार पुलिस स्टेशन में 8 जुलाई को सुबह 4 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि तीन लोगों ने एक लड़की से रेप किया है।"यह कॉल पीड़ित लड़की के पिता ने की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 6 जुलाई को रात 8.30 बजे एक वैगनआर कार में तीन लोगों के साथ वसंत विहार से गई थी। 

वे सभी अगले दिन 7 जुलाई को सुबह लौट आए। लड़की ने देर शाम अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद वे अपनी बेटी को अस्पताल ले गए। डीसीपी ने कहा, "जांच करने पर, पीड़ित लड़की ने बताया कि 6 जुलाई को रात 8.30 बजे, वह वसंत विहार बाजार के पास दो लोगों से मिली, दोनों उसे जानते थे। 

दोनों ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया, इस बीच एक अन्य व्यक्ति अपनी वैगनआर कार के साथ वहां आया। इसके बाद चारों कार में सवार होकर महिपालपुर चले गए, जहां उन्होंने शराब खरीदी।"डीसीपी मनोज ने कहा, "अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि शराब पीने के बाद हम चारों एक जगह पर गए, जो काफी सुनसान थी। 

यहां उसके साथ उसके जानकार साथियों ने गैंगरेप किया।"पीड़िता के बयान के आधार पर, पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , New Delhi , Minor Girl , Gang Rape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD