Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

सोनभद्र में 2 पत्रकारों को मारी गोली : यूपी

Crime News India, Crime News, Uttar Pradesh, Sonbhadra, Two Journalists, Shot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनभद्र (यूपी) , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के एक रेस्तरां में दो पत्रकारों को गोली मार दी गई। घटना गुरुवार देर शाम हुई और दोनों पत्रकारों को बीएचयू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ितों की पहचान श्याम सुंदर पांडे और लड्डू पांडे के रूप में की गई है, दोनों की उम्र लगभग तीस साल है। 

सोनभद्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दो पत्रकार श्याम सुंदर पांडे और लड्डू पांडे कलियारी बाजार स्थित एक रेस्तरां में चाय पीने गए थे। एएसपी ने कहा, "इस बीच, दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए और दोनों पत्रकारों पर दो से तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।"घटना से दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

एएसपी सिंह ने कहा कि दोनों को पहले वैनी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल और आगे बीएचयू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सिंह ने शुक्रवार को कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही हम पीड़ित पत्रकारों का बयान भी दर्ज करेंगे।"

 

Tags: Crime News India , Crime News , Uttar Pradesh , Sonbhadra , Two Journalists , Shot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD