Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में 32 लोगों की मौत : बसवराज बोम्मई

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Karnataka Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उडुपी , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक में हाल के दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई है। इसकी जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को दी। बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार पूरे कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए 500 करोड़ रुपये जारी करेगी। 

सीएम ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं, जबकि भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उडुपी में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि बारिश से संबंधित घटनाओं में 34 लोग घायल हुए हैं। 

वहीं दक्षिण कन्नड़ जिले में 5, जबकि उत्तर कन्नड़ जिलों में 3 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों के लिए 14 राहत शिविर लगाए गए हैं। वहीं पोषण आहार सुनिश्चित करने के लिए अंडे वितरित किए जा रहे हैं। जुलाई में लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान तटीय जिलों को हो रहा है। 

दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी और कोडागु जिलों के तीन तटीय जिलों में इस साल जुलाई में अतिरिक्त बारिश हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की चार टीमों को कोडागु, बेलागवी, रायचूर जिलों में लगाया गया है और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की कई टीमें बेलगावी, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी जिलों में काम कर रही हैं। 

बोम्मई ने कहा कि वह अगले सप्ताह कारवार, बेलगावी और अन्य उत्तरी कर्नाटक जिलों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ में 429 घर, उत्तर कन्नड़ में 437 घर और उडुपी में 196 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीन जिलों में कुल 1,062 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से करीब 5,595 बिजली के खंभे, 427 ट्रांसफार्मर और 168 पुल नष्ट हो गए हैं।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Karnataka Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD