Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तेलंगाना में भारी बारिश, बाढ़ ने बरपाया कहर

Weather, Telangana, Heavy rain, Floods
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी लगातार बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। कई गांव और कस्बे बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। उत्तरी तेलंगाना क्षेत्र मॉनसून के कहर से जूझ रहा था। सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे दूरदराज के गांवों से संपर्क टूट गया है, वहीं सामान्य जनजीवन ठप हो गया है। 

आदिलाबाद, निर्मल, कोमाराम भीम, आसिफाबाद, मंचेरियल और जगतियाल जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।भारी बारिश और बाढ़ के कारण घर ढहने, बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ फसलों को व्यापक नुकसान होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

गोदावरी और कृष्णा, राज्य से होकर बहने वाली दो प्रमुख नदियां, और उनकी सहायक नदियां उफान पर है। निर्मल के जिला कलेक्टर मुशर्रफ अली फारुकी ने कहा कि जिले के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो रही है और लोगों से सभी निचले इलाकों से बचने का आग्रह किया। 

हैदराबाद और आसपास के जिलों में बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। शहर के बीचोंबीच हुसैन सागर झील भी भर गई। अधिकारी मुसी नदी में पानी छोड़ रहे है। नहरों और मुसी नदी के आसपास के इलाकों में लोगों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।

 

Tags: Weather , Telangana , Heavy rain , Floods

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD