Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पहला वनडे : भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, Eng Vs Ind, 1st ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

कप्तान रोहित शर्मा (76 नाबाद) और जसप्रीत बुमराह (6/19) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहां द ओवल में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

इंग्लैंड के 110 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शानदार शुरुआत रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 10वें ओवर के बाद 50 के पार पहुंचा दिया। 

इस बीच, दोनों ही बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों पर हावी होकर चौके और छक्कों के आसानी से लगा रहे थे, जिससे 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के 74 रन हो गया। टीम को जीतने के लिए अभी भी 37 रनों की जरूरत थी। 

17वें ओवर में कार्स की गेंद पर छक्का मारकर कप्तान रोहित ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। 18वें ओवर में शिखर ने मोईन अली की गेंद पर सिंगल लेकर भारत का स्कोर 100 रन पर पहुंच दिया। 

इसके बाद, 18.4 ओवर में कार्स की गेंद पर शिखर ने चौका लगाकर 114 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के लिए भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। 

कप्तान रोहित छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 गेंदों में 76 रन और शिखर ने चार चौके की मदद से 54 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत शर्मनाक रही, क्योंकि 7.5 ओवरों में 26 रनों के अंदर ही उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई, क्योंकि बुमराह और शमी ने उनके शीर्ष क्रम बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 

इस दौरान, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो (7) भी ज्यादा देर तक टिक ना सके और चलते बने। 

इसके बाद, कप्तान जोस बटलर और मोईन अली ने लड़खड़ाती पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मोईन (14) के आउट होते ही, अगले ओवर में शमी ने कप्तान बटलर (30) को चलता किया। इस बीच, डेविड विली (21) और ब्रायडन कार्स (15) ने 35 रनों की साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड 25.2 ओवर में 110 रनों पहुंच सका। 

यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर है। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी ने तीन विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , Eng Vs Ind , 1st ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD