Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें,अच्छी सेहत पर पढ़ सकता है बुरा असर

दुनियाभर में लोग चाय पीने के बहुत शौकीन है जो अपने दिन की शुरुआत सुबह की चाय से करते हैं ऐसे में लोग चाय के साथ कुछ न कुछ खाना पसंद करते है इसलिए आपके लिए ये जानना बहुत जरुरी है की चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए (Foods not to eat with tea).

Food, What Should You Not Eat With Tea , Cold foods, Lemon, Foods Not To Eat With Tea, Tea Lovers, Tea, Benefits Of Tea
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

दुनियाभर में लोग अपने दिन की शुआत कड़क चाय के कप के साथ करते हैं चाय पीकर शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है इसलिए आप भी टी-लवर्स (Tea Lovers) हैं तो आप दिन में भी कई बार चाय पीते होंगे।  चाय पिने वाले लोगों के लिए चाय एक सकून है ऐसे में चाय की बात करें तो दूध वाली चाय के अलावा आज मार्किट में अब चाय की कई वैराइटियां मौजूद है जैसे  ग्रीन टी और ब्लैक टी से लेकर कैमोमाइल और हिबिस्कस टी अक्सर लोग चाय के साथ कभी बिस्किट, समोसा या पकोड़े खाना पसंद करते हैं इसलिए आपके लिए ये जानना बहुत जरुरी है की चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए (Foods not to eat with tea). तो आइए उन चीजों के बारे में जानते है जिन्हें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए. 

Also read  चाय में छिपा खूबसूरती का राज

1. चाय के साथ नमकीन खाने से बचें 

अक्सर लोग चाय के साथ नमकीन को खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है दरअसल चाय के साथ नमकीन, मूंगफली, नट्स जैसी चीजें खाने से आपकी सेहत को बहुत नुकसानदायक हो सकता है. चाय के साथ कोई भी नमकीन रिएक्ट कर जाता है, जिससे शरीर को परेशानी होती है. दरअसल, चाय में टैनिन पाएं जाते हैं जो नमकीन में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक देते है. इसका मुख्य नुकसान ये है की ये आपका पेट खराब कर सकता है.

2. बेसन से बनी चीजें और चाय- 

पकोड़े या नमकीन के साथ चाय पीना भारत में काफी कॉमन है. ज्यादातर लोग चाय के साथ बेसन की बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं लेकिन इस विषय पर एक्सपर्ट्स की माने तो चाय के साथ बेसन से बनी चीजों को खआने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल बेसन में कुछ तत्व पाएं जाते हैं जो चायपत्ती के साथ रिएक्ट कर जाते हैं इसलिए ये आपको अच्छे स्वास्थ्य को खराब कर सकता है.

Also read International Tea Day 2022: इस गर्मी में आपको यह अनोखी चाय कर देगी तरोताजा

3. नींबू (Lemon) 

वैसे तो चाय के साथ नींबू का कोई कॉम्बिनेशन नहीं है लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो नींबू की चाय पीना बेहद पसंद करते हैं इसका एक मुख्य कारण ये भी है की इससे तेजी से वजन कम होता है यदि आप भी चाय को ऐसे ही पीना पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि चाय में नींबू के रस के साथ मिलाने से वह अम्लीय हो सकती है और शरीर में सूजन का कारण बन सकती है. नींबू की चाय का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्या भी हो सकती हैं इसलिए आप दूध वाली चाय के साथ नींबू वाली चीजों से दूर ही रहें.

4. चाय पीने के तुरंत बाद ठंडी चीजें खाने से बचें (Cold foods) 

चाय पिने के बाद ठंडी चीजों को खाने से बचें चाहे वे पानी ही क्यों न हो. ऐसा करने से डाइजेशन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. यदि आप गर्म ठंडा एक साथ खाते हैं तो इसका नुकसान आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है इससे आपकी पाचन प्रक्रिया कमजोर हो सकती है और उल्टी- मन खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती है. इसलिए ध्यान रखें चाय पिने के बाद कम से कम 30 मिन्ट्स तक कुछ भी ठंडा न खाएं.

5. आयरन से भरपूर सब्जियों के साथ चाय न लें 

कुछ लोगों को खाने के साथ- साथ चाय की चुस्कियां लेना बेहद अच्छा लगता है लेकिन अब से ऐसा बिलकुल न करें (what should you not eat with tea). आयरन से भरपूर चीजों को चाय का सेवन न करें.क्योंकि चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो आयरन से भरी चीजों को अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं. इसलिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, दाल और अनाज का सेवन करते समय चाय को भूल जाएँ। 

Also read फल की चाय पीने से तेज़ी से होगी बढ़ी हुई चर्बी गायब, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की 5 दरिया न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Tags: Food , What Should You Not Eat With Tea , Cold foods , Lemon , Foods Not To Eat With Tea , Tea Lovers , Tea , Benefits Of Tea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD