Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बजरंग पुनिया को ब्रिटेन का वीजा मिला, राष्ट्रमंडल खेलों से पहले लेंगे प्रशिक्षण

Sports News, More Sports, Bajrang Punia, Wrestler, Commonwealth Games, Commonwealth Games 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के लिए वीजा मिल गया है। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रशिक्षण के लिए अमेरिका जाने वाले बजरंग ने इस महीने की शुरूआत में अपना अमेरिकी वीजा प्राप्त कर लिया था, लेकिन उनके ब्रिटेन के वीजा के आने का इंतजार था, जिसके कारण वह अमेरिका में प्रशिक्षण के लिए नहीं जा सके।

खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से बजरंग के लिए यूके वीजा प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग से संपर्क किया। कई अवसरों पर, विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रतियोगिता और प्रशिक्षण के लिए विदेश यात्रा करने वाले एथलीटों के वीजा की सुविधा के लिए खेल मंत्रालय की लगातार मदद की है। 

बजरंग के साथ-साथ पहलवान दीपक पुनिया भी इस वीकेंड भारत से रवाना होंगे। वे 30 जुलाई तक मिशिगन विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण लेंगे, जिसके बाद दोनों बमिर्ंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होंगे। खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) ने एक्सपोजर ट्रिप को आसान बना दिया है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रशिक्षण कार्यकाल राष्ट्रमंडल खेलों और आगामी प्रमुख प्रतियोगिताओं जैसे कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी में मदद करेगा, जो सितंबर में बेलग्रेड में होने वाली है। सीडब्ल्यूजी की अगुआई में टोक्यो 2020 ओलंपिक के बाद विभिन्न खेलों में कुल 111 विदेशी प्रदर्शनों को युवा मामले और खेल मंत्रालय ने फंड दिया था।

 

Tags: Sports News , More Sports , Bajrang Punia , Wrestler , Commonwealth Games , Commonwealth Games 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD