Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा अपने पेंशनरों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सार्वजनिक सेवाओं को ऑनलाइन करके लोगों की मुश्किलों को दूर करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने अपने पेंशनरों के लिए समर्पित ‘‘पेंशन हेल्पलाइन’’ की शुरुआत की है।  अपने पेंशनरों के पेंशन के मामलों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने और उनकी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से स्थापित की गई यह हेल्पलाइन पी.एस.पी.सी.एल. पेंशनरों को क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा डिप्टी सी.ई.ओ. पेंशन और फंड कार्यालय को भेजे गए उनके पेंशन मामलों की स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी लेने के लिए टैलीफ़ोन सेवाएं प्रदान करेगी।

अब सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस अपने पेंशन मामलों की स्थिति सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9646115517 पर कॉल/वाट्सऐप/एस.एम.एस. एक निर्धारित फॉर्मेट, जोकि पी.एस.पी.सी.एल. की वैबसाईट पर उपलब्ध है, के ज़रिये कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ कामकाजी दिनों के दौरान सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक लिया जा सकेगा। हेल्पलाइन अधिकारी सम्बन्धित सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस को अपेक्षित जानकारी मुहैया करवाएगा।  

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के पेंशनर इस नंबर पर संपर्क करके तीन से चार कामकाजी दिनों के अंदर-अंदर अपने सवालों के हल/जवाब प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि अगर सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य कार्यालय या पटियाला में सम्बन्धित पेंशन सेक्शन में पहुँच करना चाहते हैं तो वह दोपहर 12:00 से 1:15 बजे तक के निर्धारित समय के दौरान आ सकते हैं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD