Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव 'स्वनिधि महोत्सव' का शुभारंभ किया

रेहरी पटरी वालों की है राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, स्वनिधि महोत्सव में आने की कर लो तैयारी

Hardeep Singh Puri, Minister for Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, PM SVANidhi Scheme, SVANidhi Mahotsav, Manoj Joshi, Sanjay Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि औपचारिक अर्थव्यवस्था के साथ जुड़ाव के कारण रेहड़ी-पटरी वाले (स्ट्रीट वेंडर) भारत की आर्थिक विकास यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं और किफायती दरों पर वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध कराकर रहन-सहन के खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

पुरी आज यहां प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव स्वनिधि महोत्सव और स्वनिधि महोत्सव वेबसाइट का शुभारंभ करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर श्री मनोज जोशी, सचिव, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए), श्री संजय कुमार, अपर सचिव, एमओएचयूए और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्री पुरी ने बताया कि एमओएचयूए देश के 33 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के 75 शहरों में 09 जुलाई से 31 जुलाई, 2022 तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और लाभार्थी रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडरों) तथा उनके परिवारों की सफलता का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव 'स्वनिधि महोत्सव' का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वनिधि महोत्सव लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों की विकास गाथा और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को पहचानने तथा उसे मनाने का त्योहार है। 

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य इन छोटे उद्यमियों के साथ भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाना है और क्रेडिट अनुशासन, डिजिटल व्यवहार का प्रदर्शन करने और पीएम स्वनिधि योजना के साथ अपने सूक्ष्म व्यापार कौशल को प्रदर्शित करने की उनकी यात्रा का सम्मान करना है। श्री पुरी ने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों को कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा देने के लिए 1

जून, 2020 को पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई थी ताकि वे अपने व्यवसायों को फिर से शुरू कर सकें, जो कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि यह योजना रेहड़ी-पटरी वालों के वित्तीय समावेशन का पहला व्यापक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस योजना से पहले, रेहड़ी-पटरी वाले लोग पूंजी के लिए उच्च ब्याज दरों पर ऋण देने वाले अनौपचारिक माध्यमों पर निर्भर थे।

श्री पुरी ने बताया कि योजना के तहत अब तक 53.7 लाख पात्र आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 36.6 लाख ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं और 33.2 लाख ऋण वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 3,592 करोड़ रुपये की कुल राशि वितरित की जा चुकी है और लगभग 12 लाख रेहड़ी-पटरी वालों ने अपना पहला ऋण चुका भी दिया है। पुरी ने कहा कि यह महोत्सव गणमान्य हस्तियों और अन्य हितधारकों की सम्मानित उपस्थिति में रेहड़ी-पटरी वालों और उनके परिवारों को जोड़ेगा। उन्होंने स्वनिधि महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए देश के रेहड़ी-पटरी वालों का स्वागत किया है।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , Minister for Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , PM SVANidhi Scheme , SVANidhi Mahotsav , Manoj Joshi , Sanjay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD