Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भगवंत मान सरकार द्वारा ई.टी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू

पहले दौर में शिक्षा मंत्री ने 16 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने  6635  ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती की समस्याओं को हल करते हुए आज उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के अधीन शिक्षा मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने  16  उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए।  बीते दिन स्थानीय पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर श्री हेयर ने नव-नियुक्त अध्यापकों को अपनी जि़म्मेदारी पूरी लगन और संजीदगी के साथ निभाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाना है और इसलिए स्कूलों के स्तर को ऊँचा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने मुहिम आरंभ कर दी है। इस सम्बन्ध में पिछड़े इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की मजबूत बुनियाद में एलिमेंट्री शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने नव-नियुक्त एलिमेंट्री अध्यापकों को बच्चों की बुनियाद मज़बूत बनाने के लिए समर्पण भावना के साथ जि़म्मेदारी निभाने के लिए कहा।  

इस अवसर पर श्री हेयर ने मनदीप, सुखविन्दर सिंह, परविन्दर कौर, सोनिया कुमारी, नैन्सी कोशिल, आशीष कुमार वर्मा, निखल कुमार, रूबी वर्मा, सिमरनजीत कौर, कुलदीप कौर, नीना, आँचल कपूर, अर्शदीप और सरबजीत कौर को नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि पूजा रानी और मनन मेहता इस समय उपस्थित नहीं हो सके। इस मौके पर शिक्षा सचिव श्री अजोए शर्मा और डी.पी.आई. एलिमेंट्री श्रीमती हरिन्दर कौर उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD