Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल को स्टेट्स स्टार्टअप रैकिंग 2021 में एस्पायरिंग लीडर का खिताब मिला

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Secretary, Ram Subhag Singh, Joint Director of Industries Deepika Khatri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी की हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम विकसित करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित स्टेट्स स्टार्टअप रैकिंग 2021 आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया।  

उन्होंने कहा कि मजबूत स्टार्टअप प्रणाली तैयार करने के लिए की गई नवाचार पहलों, स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरल सार्वजनिक खरीद नियम बनाने, हिम स्टार्टअप योजना आरम्भ करने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा गया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को नए स्टार्टअप आरम्भ करने के लिए राज्य अनुमोदन व स्वीकृतियां प्रदान करने और स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेटर को फंड प्रदान करने के उद्देश्य से हिमसुप योजना शुरू करने के लिए उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए उपलब्धि प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति को प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेनडेशन से सम्मानित किया गया।  उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक दीपिका खतरी को स्टार्टअप योजना के बारे में जागरूकता फैलाने और राज्य में उद्योगों के लिए प्लग एवं प्ले सुविधा प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेनडेशन प्रदान किया गया।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Secretary , Ram Subhag Singh , Joint Director of Industries Deepika Khatri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD