Moose wala Murder case: पंजाब का प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को एक महीने से भी ज़्यादा समय बीत चूका है लेकिन अभी भी इस मर्डर केस से संबधित अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे ,में अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने 19 साल के अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि
सिद्धू मूसेवाला (
Sidhu Moose wala) को सबसे नजदीक से गोली मारने वाले शूटर अंकित सिरसा ही है। जिसका ये पहला मर्डर था।
Also Read सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में छह लोग देहरादून से पकड़े गए, पंजाब एटीएस और उत्तराखंड पुलिस को मिली सफलता
जानकारी के मुताबिक अंकित सिरसा का ये पहला मर्डर था इसने चार महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई का गैंग ज्वाइन किया था। अंकित सिरसा 9वीें पास है। अब दिल्ली पुलिस ने अंकित को कश्मीरी गेट से हिरासत में लिया है। सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में अंकित के साथ एक शूटर प्रियवत भी था। बताया जा रहा है की सिद्धू के बाद इन्होंने 2 और लोगों को टार्गेट किया था जिसके बाद इनका प्लान विदेश जाने का था लेकिन पुलिस ने पहले ही प्रियवत को गिरफ्तार कर लिया था।
Also Read सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो मुख्य शूटर गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का पूरा मामला
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) 29 मई रविवार की शाम को दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से दोस्त से मिलने के लिए निकले थे। मूसेवाला खुद गाड़ी चला रहे थे। एक दोस्त फ्रंट सीट पर और दूसरा पिछली सीट पर बैठा था। घर से कुछ दूर ही काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। करीब से 30 से 40 फायर किए गए। हमलावार फरार हो गए। मूसेवाला को 6 गोलियां लगीं। दोस्त भी घायल हुए। मौके पर पहुंचे गांववालों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया।