Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में छह लोग देहरादून से पकड़े गए, पंजाब एटीएस और उत्तराखंड पुलिस को मिली सफलता

Crime News Punjab , Crime News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Balkaur Singh , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Dehradun, Sidhu Moosewala Murder Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

पंजाब में कांग्रेस नेता एवं गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में छह संदिग्ध को सोमवार को पंजाब पुलिस व उत्तराखंड की एसटीएफ ने देहरादून से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपित ने हत्याकांड में प्रयुक्त असलाह और वाहन उपलब्ध कराया था। इसके बाद आरोपित अपने साथियों के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पर उत्तराखंड में आ गया। सोमवार को जब वह वापस लौट रहे थे, तब शिमला बाइपास पर उन्हें दबोच लिया गया। आरोपित लारेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य है। पंजाब पुलिस एवं एसटीएफ समेत गोपनीय तंत्र ने हिरासत में लिए सभी आरोपितों से नयागांव पुलिस चौकी में एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सभी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। 

पंजाब के मानसा में बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सोमवार को इस मामले में एक मोबाइल की लोकेशन तलाश करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंग टीम ने देहरादून पहुंच उत्तराखंड एसटीएफ से मदद मांगी। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस को सुराग लगा था कि हमलावरों को मानसा के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने असलाह व वाहन उपलब्ध कराए थे और वह हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस व एसटीएफ ऋषिकेश से देहरादून आने वाले मार्ग पर तैनात हो गई। टीम ने आइएसबीटी के पास आरोपितों की कार (पीबी-04क्यू-3936) को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार शिमला बाइपास से पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) जा रहे मार्ग की तरफ मुड़ गई। पुलिस उनकी कार के पीछे लग गई और कुछ दूरी पर नयागांव पुलिस चौकी की टीम को अलर्ट कर दिया गया। चौकी के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर यातायात जाम कर दिया। 

जैसे ही आरोपितों की कार जाम में फंसी, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वाहन में छह युवक थे, सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार मनप्रीत की भूमिका हत्याकांड में स्पष्ट है, लेकिन बाकी पांच संलिप्त हैं या नहीं, यह जानकारी पंजाब पुलिस ही दे सकती है। सभी प्रमुख मार्ग पर थी नाकेबंदी पंजाब पुलिस की सूचना के बाद देहरादून शहर से बाहर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर उत्तराखंड एसटीएफ व जिला पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई। दून से पांवटा साहिब होकर हरियाणा व पंजाब की तरफ दो मुख्य मार्ग जाते हैं। इनमें एक शिमला बाइपास व दूसरा बल्लूपुर चौक-प्रेमनगर-हरबर्टपुर होते हुए है। तीसरा मार्ग सहारनपुर की ओर होते हुए जाता है। आरोपित जिधर से जाते, वहीं दबोच लिए जाते।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Balkaur Singh , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Dehradun , Sidhu Moosewala Murder Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD